Yusuf Pathan: पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के ससुर और साले की मुश्किलें बढ़ गई है. दरअसल, मामूली सी बात पर मारपीट होने के बाद पुलिस ने यूसुफ पठान के ससुर और साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
यूसुफ पठान के ससुर और साले को पुलिस ने मारपीट के मामले में किया गिरफ्तार
Yusuf Pathan: पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद यूसुफ पठान के ससुर और साले को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. पूरा मामला मारपीट से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब सड़क पर जमा पानी एक कार के गुजरने पर शिकायतकर्ता पर उछल गया. यह कहा-सुनी आखिरकार मारपीट में बदल गई.
जब एक गुजरती कार से यूसुफ खान नाम के एक व्यक्ति पर पानी उछला तो यूसुफ पठान के साले शोएब खान ने उस पर हमला कर दिया. यूसुफ खान ने आरोप लगाया है कि जब वह इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन जा रहे थे तो यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उन पर एक बार फिर हमला कर दिया.
पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस घटना के दौरान उन्हें बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से पीटा गया, जिससे उनका हाथ टूट गया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें भायखला आर्थर रोड जेल भेज दिया गया है. इस पूरे मामले पर शिकायतकर्ता का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही उन पर पानी उछला उन्होंने तुरंत माफी मांग ली थी. लेकिन फिर भी कहासुनी शुरू हो गई. पठान के साले शोएब ने उन्हें गालियां दीं और बांस की लाठियों से कार का शीशा तोड़ दिया. इसके अलावा, उसने यूसुफ कान के साथ हाथापाई भी की. इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यूसुफ पठान के ससुर खालिद खान ने अपने बेटे उमरशाद, शोएब और एक अन्य आरोपी शहबाज पठान के साथ मिलकर एक बार फिर यूसुफ खान से उलझ गए. शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने बेसबॉल बैट और बांस की लाठियों से हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप यूसुफ खान के बहनोई सलमान का हाथ टूट गया. इसके अलावा, उनके चाचा जकी अहमद गंभीर रूप से घायल हैं.
पुलिस ने आगे बताया कि शहबाज खान फरार है, जबकि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें 2 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है.
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…
Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…