<

Redmi Turbo 5 Max vs Oppo K15 Pro Plus: किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स, कौन है अपने सेगमेंट का बेस्ट स्मार्टफोन

दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के काफी दमदार और फीचर्स में बेहतरीन माने जाते हैं. लेकिन, दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके बीच के अंतर के बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Redmi Turbo 5 Max vs Oppo K15 Pro Plus: आज के समय में स्मार्टफोन लेने में इतनी कंफ्यूजन होती है कि लोग इसके चलते कई बार गलत स्मार्टफोन भी ले बैठते हैं. इसलिए अगर आप स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो ऐसे में उसके फीचर्स, परफॉर्मेंस और लुक्स के बारे में जान लेना चाहिए. अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं, जिसमें न केवल आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस, बल्कि फीचर्स भी दिए जाते हैं तो ऐसे में आप Redmi Turbo 5 Max vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन ले सकते हैं. वैसे तो दोनों ही आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं.

दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के काफी दमदार और फीचर्स में बेहतरीन माने जाते हैं. लेकिन, दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको इनके बीच के अंतर के बारे में जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

फीचर्स में कौन ज्यादा आगे?

Redmi Turbo 5 Max में आपको MediaTek Dimensity 9500s chipset मिलने के साथ ही साथ 6.83 इंच की डिस्प्ले मिलती है साथ ही साथ 100W की फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया जाता है. इतना ही नहीं बल्कि, इस फोन में आपको 9,000mAh की एक बड़ी बैटरी का भी विकल्प मिलता है. वही, बात करें अगर Oppo K15 Pro Plus की तो इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 9500s chipset के साथ ही 8,000mAh की बैटरी और 100W की चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा फोन में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन भी दी जाती है. 

कैमरा में कौन किससे आगे?

बात की जाए अगर कैमरा की तो Redmi Turbo 5 Max में आपको 50 MP Light Hunter 600 का मेन सेंसर देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा आपको इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जाता है. वहीं, Oppo K15 Pro Plus ड्यूल कैमरा और 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ आता है. यह फोन 4K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है. इतना ही नहीं इसमें आपको 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जाता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Vijay Antony daughter Meera: आखिर क्यों जूते-चप्पल पहनने से बचते हैं विजय एंटनी? बेटी मीरा से जुड़ी वजह जानकर भर आएंगी आंखें

Vijay Antony daughter Meera: विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने फिल्म 'अप्पा कुट्टी' के प्री-रिलीज…

Last Updated: November 20, 2026 23:08:07 IST

करोड़ों की संपत्ति ने दो भाइयों के बीच खड़ी कर दी दीवार, 6 महीने बाद थाने में गले मिले तो छलक पड़े आंसू

Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…

Last Updated: November 20, 2026 22:47:40 IST

Asia Cup Rising Stars 2026: पहले बल्ले से बरसे रन, फिर गेंद से मचा कहर, भारत A ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…

Last Updated: November 20, 2026 22:29:40 IST

लखीमपुर में हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और गांव का युवक गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बांका पाइप बरामद

Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…

Last Updated: November 20, 2026 22:23:30 IST

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST