<

लावा ने लॉन्च किया Lava Blaze Duo 3 फोन, दोनों तरफ होगी डिस्प्ले, जानें कीमत से फीचर्स तक सब कुछ

लावा ने Lava Blaze Duo 3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये स्मार्टफोन डुअल डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में...

Lava Blaze Duo 3: लावा ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन का नाम Lava Blaze Duo 3 है. इसमें दूसरे फोन की तरह फ्रंट पर तो डिस्प्ले दी ही गई है, साथ ही बैक में भी  छोटू स्क्रीन दी गई है, जो कैमरे के पास है. कंपनी का दावा है कि इस प्राइस सेगमेंट में आने वाला यह दो डिस्प्ले वाला में आने वाला ये पहला स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन में फ्रंट और बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है.

कैसी है स्मार्टफोन की डिस्प्ले?

इस स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 3 में फ्रंट पर 6.67 इंट की फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. वहीं बैक पैनल पर 1.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है. 

स्मार्टफोन का प्रोसेसर

लावा ब्लेज डुओ 3 में MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. इसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz है. ये स्मार्टफोन 6GB LPDDR5 RAM के साथ आता है और इसमें वर्जुएल रैम भी सपोर्ट करता है. इसमें 128जीबी की स्टोरेज दी गई है.

कैसा है लावा ब्लेज डुओ का कैमरा?

Lava Blaze Duo 3 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो AI प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है. 

कितनी एमएएच की मिल रही बैटरी?

जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 33 वाट के फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में IR ब्लास्टर भी दिया गया है. इस फीचर की मदद से टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है. 

कितनी है कीमत?

अगर लावा ब्लेज डुओ 3 की कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इस सिंगल वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 16,999 रुपए है. इस स्मार्टफोन को अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है. ये दो रंगों में उपलब्ध है, जिनमें मूनलाइट ब्लैक और इंपीरियल गोल्ड शामिल हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST