RRB Group D Recruitment: आरआरबी ग्रुप डी के लिए आवेदन प्रक्रिया, जो 21 जनवरी से शुरू होने वाली थी. उसे अब टाल दिया गया है. जानिए इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी पद के लिए कबसे आवेदन कर सकते हैं.
RRB Group D Vacancy
Railway Group D Vacancy: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22,000 आरआरबी ग्रुप डी पदों के लिए भर्ती निकाली है. पहले इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी को शुरू होने वाली थी, लेकिन अब ये स्थगित कर दी गई. रेलवे बोर्ड ने आवेदन शुरू होने की नई तारीखों का एलान किया है. जानें अब क्या है नई डेट और कहां अप्लाई कर सकते हैं.
22,000 ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 31 जनवरी, 2026 से शुरू होगी और 2 मार्च, 2026 को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी के आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि सीबीटी परीक्षा पास करने के बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित जाएगी.
आवेदन जमा करने के लिए आधार-आधारित सत्यापन अनिवार्य है. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधार कार्ड की जानकारी – नाम, जन्मतिथि और फोटो सही हो. इसके अलावा उनके कक्षा 10 के प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी से मेल खाती हो.
ग्रुप डी में 22,000 भर्ती निकली है. इनमें से 12,500 रिक्तियां इंजीनियरिंग विभाग में हैं, जिनमें ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4- 11,000, ट्रैफिक प्वाइंट बी- 5,000, सहायक (एस एंड टी)- 1,500, सहायक (सी एंड डब्ल्यू)- 1,000, सहायक (टीआरडी)- 800, सहायक (ट्रैक मशीन) और सहायक (ब्रिज)- 600, सहायक (पी-वे)- 300, सहायक संचालन- 500, सहायक लोको शीट- 200 शामिल हैं.
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2026 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षण के अनुसार उम्मीदवारों को आयु में छूट भी मिलेगी. ओबीसी उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष तक छूट होगी. इसके अलावा अप्लाई करते समय सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा.
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…