अगर आप ईवी कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में Mahindra BE 6 vs VinFast ये दो कारें आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं. दोनों ही अपने सेगमेंट में आने वाली एक बेहतर कार हैं. चलिए दोनों के फीचर्स और परफॉर्मेंस के बीच के अंतर के बारे में जानते हैं.
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बाजार तेजी से ग्रो कर रही है. लोग ईवी गाड़ियां लेने के लिए काफी आकर्षित हो रहे हैं. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ईवी पर स्विच कर लेना एक बेहतर विकल्प हो सकता है. ईवी कारों में आपको पेट्रोल-डीजल कारों जैसी ही लग्जरी मिलती है, बल्कि रेंज या माइलेज के मामले में यह कुछ मामलों में उनसे बेहतर भी हो सकती है. हालांकि, आज के सामय में ईवी गाड़ियां लेना एक किफायती सौदा है.
अगर आप ईवी कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में Mahindra BE 6 vs VinFast ये दो कारें आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं. दोनों ही अपने सेगमेंट में आने वाली एक बेहतर कार हैं. चलिए दोनों के फीचर्स और परफॉर्मेंस के बीच के अंतर के बारे में जानते हैं.
Mahindra BE 6 में आपको अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमेटिक ब्रेकिंग के साथ ही साथ Level 2 ADAS भी मिलता है. इसके अलावा कार में आपको 360 डिग्री कैमरा और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिलती है. इसके अलावा यह कार आपको 6 एयरबैग्स भी देती है. वहीं, बात करें अगर VinFast VF7 की तो इस कार में आपको 12.9 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम और ऐप्पल कार प्ले का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा आपको इस कार में 360 डिगरी कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ-साथ पैनेरॉमिक सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है.
Mahindra BE 6 आपको 59 kWh की बैटरी मिलता है, जो 556 किलोमीटर की रेंज निकालने की क्षमता रखती है. इसके अलावा यह कार 79 kWh की बैटरी के साथ भी आती है, जिससे आप 683 km की रेंज निकाल सकते हैं. यह कार 202 की टॉप स्पीड के साथ ही साथ 380Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. वहीं, दूसरी ओर VinFast VF7 में आपको 70.8 kWh की बैटरी मिलती है, जिससे आप 353hp की पावर मिलने के साथ ही साथ 500Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. माना जाता है कि यह कार 5.8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तय करती है.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…