<

महिंद्रा XUV 3XO EV vs XUV 7XO कौन सी गाड़ी ज्यादा बेहतर, जानें लुक्स और फीचर्स में क्या हैं अंतर

XUV 7XO महिंद्रा की पुरानी एक्सयूवी Xuv700 है, जिसका नाम बदलकर अब XUV 7XO कर दिया गया है. इन दोनों ही कारों का आपस में कड़ा मुकाबला है. आइए जानते हैं दोनों कारों में से लुक्स,सेफ्टी और फीचर्स के मामले में कौन ज्यादा आगे है.

XUV 3XO EV vs XUV 7XO: महिंद्रा अपनी दमदार और रफ-टफ गाड़ियां बनाने के लिए बखूबी जाना जाता है. महिंद्रा ने इसी महीने अपनी XUV 3XO EV और XUV 7XO दोनों ही गाड़ियों को लॉन्च किया है. यह दोनों ही गाड़ियां अपने सेगमेंट की काफी दमदार और बेहतरीन लुक्स वाली मानी जा रही है. हालांकि, XUV 3XO EV की डिलीवरी 23 फरवरी से शुरू होगी. एक्सयूवी 3एक्स का इलेक्ट्रिक वेरिएंट वैसे तो काफी किफायती माना जा रहा है. महिंद्रा XUV 7XO को लेकर बहुत से लोग कंफ्यूज होते हैं.

दरअसल, यह महिंद्रा की पुरानी एक्सयूवी X700 है, जिसका नाम बदलकर अब XUV 7XO कर दिया गया है. इन दोनों ही कारों का आपस में कड़ा मुकाबला है. आइए जानते हैं दोनों कारों में से लुक्स,सेफ्टी और फीचर्स के मामले में कौन ज्यादा आगे है. 

XUV 3XO EV vs XUV 7XO में क्या है अंतर?

XUV 3XO EV एक इलेक्ट्रिक कार है, जो एक एसयूवी के तौर पर महिंद्रा ने लॉन्च की है. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी फुल चार्जिंग के बाद 285 किलोमीटर की रेंज के साथ आती है. वहीं, XUV 7XO बड़ी साइज की एसयूवी है, जो XUV 70O का लेटेस्ट जनरेशन मॉडल है. जो आकर्षक लुक और टेल लाइट के साथ आती है. इस कार के इंटीरियर में अपहोल्स्ट्री कलर थीम दिया गया है, जो इसके लुक्स को और दमदार बनाता है. 

किस कीमत के साथ आती हैं दोनों कारें?

XUV 3XO EV अपनी एक्स-शोरूम प्राइस 13.89 लाख रुपये के साथ मार्केट में लॉन्च हुई है. वहीं, XUV 7XO 13.66 लाख रुपये के एक्सशोरूम प्राइज के साथ आती है, जो डीजल के टॉप वैरिएंट AWD ऑटोमेटिक मॉडल में 24.92 लाख तक देखने को मिलती है. हालांकि, इसकी कीमत पहले वाली XUV 70O से कम है. देखा जाए तो XUV 3XO EV की कीमत XUV 70O के टॉप मॉडल के मुकाबले कम है. 

फीचर्स के मामले में कौन ज्यादा आगे?

बात करें अगर फीचर्स को तो XUV 3XO EV इस कार में आपको पैनारॉमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, एलेक्सा और 360 डिग्री का कैमरा देखने को मिल जाता है. वहीं, 10.25 इंच की स्क्रीन के साथ-साथ आपको मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी देखने को मिलता है. वहीं, XUV 7XO में आपको 12.3 इंच की स्क्रीन, एलेक्सा और चैट-जीपीटी के साथ-साथ 16 स्पीकर वाला हर्न कॉर्डन साउंड सिस्टम भी मिलता है. हालांकि, लुक्स के मामले में दोनों ही गाड़ियां काफी अच्छी हैं और एक दूसरे को कड़ी टक्कर भी देती हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

LPG की किल्लत से पीजी, हॉस्टल और केटरिंग सर्विस पर लगा ग्रहण, खाने के मेन्यू से रोटी-डोसा हटा

LPG Crisis in India: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग की वजह से पूरे…

Last Updated: March 12, 2026 08:33:13 IST

चांदी फिसली, सोना चमका! बाजार में अचानक पलटा खेल, गोल्ड की ओर दौड़े निवेशक

चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावट आई, जबकि सोना मजबूत हुआ और चढ़ा. नेशनल…

Last Updated: March 12, 2026 08:33:43 IST

Uttam Nagar में आग का तांडव, दर्जनों दुकानें और झुग्गियां जलकर खाक, दमकल की 23 गाड़ियों ने पाया काबू, इलाके में भारी तनाव!

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर (मटियाला) स्थित मछली मंडी के पास बुधवार देर रात करीब…

Last Updated: March 12, 2026 08:00:24 IST

Bihar Board Inter Result 2026 Date: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट results.biharboardonline.com पर जल्द, ऐसे करें चेक

Bihar Board BSEB Inter Result 2026 Date: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जल्द जारी किया जा…

Last Updated: March 12, 2026 07:58:48 IST

20 साल से बदले की आग में तड़प रहा कमल सिंह जमवाल कौन है, जिसने भरे समारोह में फारुख अब्दुल्ला पर की फायरिंग?

Farooq Abdullah Attack Update: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को एक शादी समारोह में…

Last Updated: March 12, 2026 08:18:52 IST

फ़तेहुल्लाह नगर में सरेआम गुंडागर्दी, महिलाओं पर बरसाईं लाठियां, वायरल वीडियो देख दहल उठा सोशल मीडिया, देखें वीडियो!

फ़तेहुल्लाह नगर में दो गुटों के बीच हुए विवाद ने उस वक्त गंभीर रूप ले…

Last Updated: March 12, 2026 07:46:04 IST