अगर आप एक फैमिली कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में दोनों ही कारें अच्छी हैं और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि मारुति अर्टिगा और टाटा पंच में से कौन सी कार ड्राइव, बजट और पर्फॉमेंस में आपके लिए सटीक बैठती है.
Budget Friendly Car: फैमिली या 7 सीटर कार की बात हो और मारुति की अर्टिगा का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है. एक अच्छी रोड प्रेजेंस के साथ अर्टिगा सालों से लाखों दिलों पर राज कर रही है. यही कारण है कि अर्टिगा को लोग टैक्सी और टूर-ट्रैवल्स में ज्यादा चलाते हैं. इस कार का मुकाबला अब टाटा की कर्व के साथ किया जा रहा है. हालांकि, कर्व टाटा की नई कार है, जो अगस्त 2024 में भारत में लॉन्च हुई थी.
अगर आप एक फैमिली कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में दोनों ही कारें अच्छी हैं और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि मारुति अर्टिगा और टाटा पंच में से कौन सी कार ड्राइव, बजट और पर्फॉमेंस में आपके लिए सटीक बैठती है.
कार लेते समय यह जरूर देख लेना चाहिए कि उसकी ड्राइविंग कैसी है. अर्टिगा में आपको एक अच्छी और ईजी टू ड्राइव क्वालिटी मिलती है, जिससे आप शहरों के ट्रैफिक में भी आसानी से कार चला सकते हैं. वहीं, टाटा की कर्व में आपको ड्राइविंग के साथ सेफ्टी भी मिलती है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा होने के चलते आप इस कार को ऑफरोडिंग में भी अच्छी ड्राइव कर सकते हैं. अर्टिगा में आपको 1462 cc का इंजन मिलता है, जो 91.18 bhp की पावर जनरेट करता है. वहीं, कर्व में आपको 1497 सीसी का इंजन मिलता है, जिसमें 6 स्पीड मैन्युअल गेयरबॉक्स आते हैं. अगर आप पावर और सेफ्टी दोनों देख रहे हैं तो कहीं न कहीं कर्व आपके लिए बेहतर हो सकती है.
अगर आप एक फैमिली कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में सबसे पहले माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी को ध्यान में रखना चाहिए. अर्टिगा में आपको सीएनजी ऑप्शन भी मिलता है, जो आपको 25 से 30 तक का माइलेज दे सकता है. वहीं, फीचर्स की बात करें तो अर्टिगा में आपको सभी बेसिक फीचर्स मिल जाते हैं. अगर आप कर्व को घर लाना चाहते हैं तो इसमें आपको पेट्रोल में 11 से 15 का माइलेज मिलता है. वहीं, डीजल में भी यह कार आपको 15 तक का माइलेज निकालकर देती है. अगर आप सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं तो कर्व आपके लिए बेस्ट हो सकती है.
अगर आपका बजट 10 लाख के आसपास है तो दोनों ही कारें आपके बजट में बैठती हैं. अर्टिगा लाने के लिए आपको 8.80 रुपये की कीमत चुकाना पड़ती है और यह 12.94 लाख रुपये के एक्सशोरूम तक जाती है. वहीं, कर्व आपको 9.66 लाख से लेकर 18.85 लाख तक देखने को मिल सकती है.
Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…
Shimla Ram Mandir Hall Controversy: हिमाचल प्रदेश के शिमला में राम मंदिर हॉल में मस्लिम…
Iran-US War: ईरान को राख कर देने की धमकी के बीच युवाओं ने अपने वतन…
Ashok Kharat Latest News: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में विशेष जांच दल…
Odisha Latest News: ओडिशा में पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है. डीआईजी…
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने पिता और चाचा की हत्या के आरोप में एक…