Live
Search
Home > टेक – ऑटो > Car Engine Tips: क्या आप भी करते हैं ये 4 गलतियां? बिलकुल न करें नजरअंदाज नहीं तो महंगी कार हो सकती है कबाड़

Car Engine Tips: क्या आप भी करते हैं ये 4 गलतियां? बिलकुल न करें नजरअंदाज नहीं तो महंगी कार हो सकती है कबाड़

अगर आप भी यह गलतियां करते हैं तो आज से ही इसमें सुधार करें नहीं तो आपकी महंगी कार बेकार हो सकती है. कुछ अच्छी आदतें अपनाकर न केवल इंजन का स्वास्थ्य अच्छा रखा जा सकता है, बल्कि कार के इंटीरियर पार्ट्स को भी बेहतर रखा जा सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 12, 2026 10:58:33 IST

Mobile Ads 1x1

Car Engine Tips: आज के समय में कार लेनी की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान हो गई है. कुछ लोग कार ले तो लेते हैं, लेकिन उसकी देखभाल तरीके से नहीं करते हैं. जबकि, कार को लंबे समय तक अच्छा बनाए रखने के लिए उसकी देखभाल और समय-समय प मेंटेनेस या मरम्मत करते रहना काफी जरूरी होता है. कई बार हम जाने अंजाने में ऐसी कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिनका असर धीरे-धीरे कार के इंजन पर पड़ता है.

1. लंबे समय तक एक ही इंजन ऑयल का इस्तेमाल 

अगर आप लंबे समय तक एक ही इंजन ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो यह आदत फॉलो करके आप अपनी कार की इंजन की लाइफ घटा रहे हैं. टर्बो इंजन इंजन ऑयल अहम भूमिका निभाता है. अगर आप पुराना ऑयल इस्तेमाल करते हैं और समय पर उसे नहीं बदलते तो ऐसे में आपके इंजन की परफॉर्मेंस पर प्रभाव पड़ता है. इससे इंजन की कार्यक्षमता कम हो जाती है और कार कम पावर निकालकर देती है. 

2. ओवरहीटिंग पर ध्यान न देना 

कुछ लोग कार के ओवरहीट होने पर भी कार को नहीं रोकते हैं. जबकि, गाड़ी में ओवरहीटिंग की एक वॉर्निंग लाइट जल जाती है, जो यह बताती है कि आपका इंजन और कार अब हीट कर रहे हैं. बावजूद इसके अगर आप कार को ड्राइव करते हैं तो ऐसे में इंजन के साथ-साथ पिस्टन और सिलेंडर हेड को नुकसान पहुंच सकता है. इससे इंजन अपनी परफॉर्मेंस कम देने लगेगा. 

3. बहुत देर से सर्विसिंग कराना 

कुछ लोग कार को चलाते तो काफी हैं, लेकिन सर्विसिंग के समय में देरी करते हैं. आपको कुछ-कुछ महीने के अंतराल में सर्विसिंग कराते रहना चाहिए इससे आपकी कार मेनटेन रहती है. इसके साथ ही सर्विसिंग मे उन पार्ट्स का भी पता चल जाता है जो खराब हो जाते हैं. 

4. कम फ्यूल में भी कार चलाना 

कम फ्यूल में भी कार चलाने की गलती करना आपकी कार की सेहत पर भारी पड़ सकती है. दरअसल, जब फ्यूल टैंक में नीचे गंदगी जमा होती है अगर आप कम फ्यूल में कार को बार-बार चलाते हैं तो ऐसे में कई बार गंदगी इंजन तक पहुंचकर उसे नुकसान पहुंचा सकती है. 

MORE NEWS