<

अपने सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन्स से कैसे अलग है Motorola Edge 70 Pro, क्या हैं फीचर्स, भारत में कब होगा लॉन्च

फोन में AI फीचर्स, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ ही साथ इस फोन में कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दी जा सकती है. हालांकि, अभी तक कंपनी द्वारा इस फोन को लॉन्च करने के लिए कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में.

Motorola Edge 70 Pro: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Motorola Edge 70 को काफी पसंद किया जाता है. यह स्मार्टफोन अपने लुक्स, फीचर्स और परफॉर्मेंस के दमपर धड़ल्ले से बिकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola अपनी Edge सीरीज का विस्तार जल्द ही कर सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी द्वारा Motorola Edge 70 pro को लॉन्च किया जा सकता है. हाल ही में इस स्मार्टफोन का एक लीक सामने आया है, जिससे Motorola Edge 70 pro के लुक्स और डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है.

फोन में AI फीचर्स, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ ही साथ इस फोन में कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दी जा सकती है. हालांकि, अभी तक कंपनी द्वारा इस फोन को लॉन्च करने के लिए कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में. 

Motorola Edge 70 pro के फीचर्स

Motorola Edge 70 pro में आपको AI फीचर और HDR10+ सपोर्ट मिलने के साथ ही साथ 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का ऑप्शन देखने के लिए मिल सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको कैमरे में सुपर जूम का भी फीचर देखने के लिए मिल सकता है. इसमें आपको कर्व्ड डिस्प्ले के साथ ही साथ एलईडी फ्लैश भी दिए जाने की उम्मीद है. 

किस कीमत पर हो सकता है लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Edge 70 Pro के 8GB + 256GB वैरिएंट को 31,999 रुपये पर लॉन्च किया जा सकता है. वहीं, अगर आप 12GB + 512GB लेते हैं तो इसकी लॉन्चिंग कॉस्ट 37,999 से लेकर 39,999 रुपये के बीच में देखने के लिए मिल सकती है. हालांकि, इस कीमत में आपको कुछ अंतर भी मिल सकता है. 

कैमरा में कैसा है Motorola Edge 70 pro?

Motorola Edge 70 pro का कैमरा अपने सेगमेंट में काफी जबरदस्त माना जा रहा है. बात करें अगर कैमरा की तो इस फोन में आपको 50MP Sony LYT-710  का प्राइमरी यानि रियर कैमरा देखने को मिल सकता है. वहीं, इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है, जिसमें हाई क्वालिटी मैकरो सेंसर मिल सकते हैं. वहीं, इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की भी उम्मीद है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

‘वोट देना और चुनाव लड़ना मौलिक अधिकार नहीं’, किस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कहा

Supreme Court: राजस्थान में 'जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों' के चुनाव नियमों से जुड़े एक…

Last Updated: April 11, 2026 17:13:55 IST

पहले छात्र को दी गंदी-गंदी गाली, फिर दोपहिए से बुरी तरह घसीटा; अंबरनाथ में दिनदहाड़े हैवानियत, सीसीटीवी वायरल

Ambarnath Student Dragged Video: घटना अंबरनाथ पूर्व में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर हुई. प्राचित…

Last Updated: April 11, 2026 17:10:51 IST

Surya Grahan: 6 मिनट के लिए अचानक छा जाएगा अंधेरा! जब 2027 में लगेगा सदी का सूर्य ग्रहण, इतना खास क्यों

Solar Eclipse: आजकल 2027 में लगने वाले एक सूर्य ग्रहण की खूब चर्चा हो रही…

Last Updated: April 11, 2026 17:07:00 IST

Vande Bharat: नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तैयार, इस रूट पर जल्द शुरू होगी सेवा, किन शहरों को मिलेगा फायदा

Mumbai to Bengaluru Vande Bharat: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई और बेंगलुरु के बीच…

Last Updated: April 11, 2026 17:05:10 IST

IPL 2026: काली पट्टी बांधकर उतरी पंजाब किंग्स, खिलाड़ियों ने क्यों मनाया शोक? PM तक पहुंचा मामला

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदाराबाद और पंजाब किंग्स के मैच से पहले पंजाब किंग्स के…

Last Updated: April 11, 2026 17:01:28 IST

इतिहास बन गया ये गाना! 5 गायकों ने मिलकर गाया, हर प्यार करने वाले की जुबां पर छाया सॉन्ग

Song Secrets: बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने रिलीज हुए, जिन्होंने इतिहास रच दिया. ऐसा ही…

Last Updated: April 11, 2026 17:15:05 IST