<

New Aadhar App के फुल वर्जन लॉन्च की तारीख फाइनल, घर बैठे बदल सकेंगे डिटेल्स, मिलेंगे ये फीचर्स

New Aadhar App: UIDAI ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि न्यू आधार ऐप का फुल वर्जन 28 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है. इसके बाद आसानी से घर बैठे ही लोग मोबाइल नंबर और एड्रेस को चेंज कर सकेंगे.

UIDAI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर न्यू आधार ऐप के फुल वर्जन लॉन्च होने की जानकारी दी है. इसकी लॉन्चिंग के बाद यूजर्स को काफी आराम मिल जाएगा. इसकी लॉन्चिंग के बाद आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर इधर-उधर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही यूजर्स घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड नंबर और एड्रेस आसानी से बदल सकेंगे. साथ ही यूजर्स को कई और नए फीचर्स मिलेंगे. बता दें कि ये ऐप पहले से मौजूद है लेकिन इसके कुछ फीचर्स अभी लॉक हैं. ऐप के फुल वर्जन को 28 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद ये ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है. 

UIDAI ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए पोस्ट किया. इस पोस्ट में UIDAI ने प्राइवेसी फर्स्ट की बात भी कही गई है. UIDAI ने कहा कि म्यूजिक कॉन्सर्ट में सिर्फ म्यूजिक के लिए एंट्री होनी चाहिए, ज्यादा डेटा शेयरिंग की नहीं. पोस्ट में आगे लिखा कि न्यू आधार ऐप में प्राइवेसी फर्स्ट का ध्यान रखा गया है. 

दिखा सकेंगे पहचान

फुल वर्जन लॉन्च के बाद न्यू आधार ऐप में यूजर्स मोबाइल के जरिए अपनी पहचान दिखा सकेंगे. साथ ही अन्य पर्सनल डिटेल्स को हाइड कर सकते हैं. इसके बाद आपको अपनी पहचान दिखाने के लिए हर जगह आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

ऐसे करना होगा लॉगइन

बता दें कि न्यू आधार ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करने के बाद रजिस्टर्ड नंबर से लॉगइन करना होगा.  इसके बाद आप अपना आधार कार्ड देख सकेंगे. अगर किसी तरह की जरूरत पड़ती है, तो आधर कार्ड को ऐप की मदद से ही शेयर भी कर सकेंगे. शेयरिंग के दौरान यूजर्स अपनी पर्सनल डिटेल्स भी हाइड कर सकेंगे.

ऐसे बदलें मोबाइल नंबर

ऐप में मोबाइल नंबर अपडेट करने का फीचर पहले से दिया गया है लेकिन इसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता था. फुल र्जन लॉन्च होने के बाद इस फीचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा.

बदल सकेंगे आधार कार्ड

न्यू आधार ऐप के शुरू होने के बाद यूजर्स घर बैठ अपना पता भी बदल सकेंगे. इसके लिए यूजर्स को नए एड्रेस के सपोर्टिंग में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. ऐप पर ही इसकी जानकारी लिस्टड होगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST