पहले के मुकाबले कार में काफी बदलाव किए गए हैं. इसकी परफॉर्मेंस से लेकर डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स तक में कई नए बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं. चलिए जानते हैं इस कार की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में.
Renault Duster 2026 launch price: कई सालों के इंतजार के बाद अब Renault Duster 2026 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. साल 2022 में डस्टर की सेल बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इसे नए अवतार में मार्केट में लॉन्च किया गया है. माना जा रहा है कि इस कार में काफी दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस दी गई है. भारतीय बाजार में डस्टर का मुकाबला किआ सेल्टॉस, हुंडई क्रेटा और ग्रैंड विटारा के साथ किया जा रहा है.
पहले के मुकाबले कार में काफी बदलाव किए गए हैं. इसकी परफॉर्मेंस से लेकर डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स तक में कई नए बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं. चलिए जानते हैं इस कार की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनॉल्ट डस्टर को 10.49 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है. माना जा रहा है कि इस कार के सबसं महंगे यानि टॉप वैरिएंट की कीमत 18.49 लाख रुपये रहने वाली है. वहीं, शुरुआती कीमत में आने वाली डसटर को आप 10.29 लाख रुपये में प्री बुक कर सकेंगे. कंपनी द्वारा भारत में नई डस्टर पर 7 साल की वारंटी भी दी जा रही है.
नई Duster में आपको 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 163hp की पावर देने के साथ ही साथ 280Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. वहीं, इस कार में के 1.0 लीटर के इंजन में आपको 100hp की पावर और 160Nm का टॉर्क मिलता है. इस कार में आपको मैन्युअल के साथ-साथ ऑटोमेटिक वैरिएंट भी देखने को मिलता है. साथ ही साथ 6 स्पीड गियर का भी ऑप्शन मिलता है. यह कार आपको 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ देखने को मिलती है.
Renault Duster 2026 में आपको जरूरत के सभी फीचर्स मिलते हैं. इस कार में आपको 360-डिग्री कैमरा के साथ ही साथ रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा आपको इस कार में 6 एयरबैग्स और एबीएस के साथ ईबीडी के साथ-साथ लेवल 2 ADAS का भी फीचर मिलता है. डस्टर में आपको पैनेरॉमिक सनरूफ और एलईडी लाइटिंग और टेल लैंप्स के साथ-साथ हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA) का विक्लप भी मिलता है.
Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…
Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…
Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…