हाल ही में लॉन्च हुई कार Renault Duster का मार्च में एक BNCAP (Bharat NCAP) टेस्ट किया गया था, जिसमें कार की सेफ्टी रेटिंग निकलकर सामने आई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Renault Duster को BNCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग की जगह मिली है.
Renault Duster Specifications: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पिछले कुछ वर्षों में सबसे सेफ्टी को लेकर एक ट्रेंड देखा जा रहा है, जोकि बेहद जरूरी भी है. पहले के समय में ऐसा नहीं था, लेकिन अब कुछ समय से ग्राहक सेफ्टी को लेकर काफी जागरुक हो चुके हैं. अब लोग सिर्फ लुक्स, माइलेज या फीचर्स नहीं देखते, बल्कि यह भी जानना चाहते हैं कि कार वास्तव में कितनी सुरक्षित है. अगर कार 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है तो ऐसे में वह एक मजबू और अच्छी क्वालिटी वाली कार मानी जाती है.
हाल ही में लॉन्च हुई कार Renault Duster का मार्च में एक BNCAP (Bharat NCAP) टेस्ट किया गया था, जिसमें कार की सेफ्टी रेटिंग निकलकर सामने आई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Renault Duster को BNCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग की जगह मिली है.
Renault Duster 2026 में आपको 360-डिग्री कैमरा के साथ ही साथ रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का भी ऑप्शन मिलता है. डस्टर में आपको पैनेरॉमिक सनरूफ और एलईडी लाइटिंग और टेल लैंप्स के साथ-साथ हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA) का विक्लप भी मिलता है. इतना ही नहीं कार में आपको अलग से भी कई फीचर्स दिए जाते हैं. इस कार में 6 एयरबैग्स और एबीएस के साथ ईबीडी के साथ-साथ लेवल 2 ADAS का भी फीचर मिलता है. डस्टर में आपको पैनेरॉमिक सनरूफ और एलईडी लाइटिंग और टेल लैंप्स के साथ-साथ हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA) का विक्लप भी मिलता है.
जिस तरह से कार 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है उसी तरह से परफॉर्मेंस में भी कमाल करती है. इस कार में आपको 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 163hp की पावर देने के साथ ही साथ 280Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इस कार में आपको मैन्युअल के साथ-साथ ऑटोमेटिक वैरिएंट भी देखने को मिलता है. वहीं, बात करें ट्रांसमिशन की तो यह कार 6 स्पीड गियर का भी ऑप्शन के साथ आती है. यह कार आपको 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ देखने को मिलती है.
Vijay Antony daughter Meera: विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने फिल्म 'अप्पा कुट्टी' के प्री-रिलीज…
Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…
Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…
Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…
Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…