टोयोटा फॉर्चुनर के अपकमिंग मॉडल को थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. इसके बाद से उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें काफी हद तक टोयोटा हिलक्स जैसे फीचर्स, डिजाइन देखने को मिल सकते हैं.
टोयोटा फॉर्चुनर 2026
Toyota Fortuner 2026 Spied: टोयोटा की पॉपुलर SUV, फॉर्च्यूनर एक बड़े जेनरेशनल बदलाव के लिए तैयार है. आने वाले मॉडल के पहले टेस्ट म्यूल्स थाईलैंड में देखे गए हैं, जो भारी कैमोफ्लाज में हैं. इससे ये कन्फर्म होता है कि 2026 फॉर्च्यूनर के लिए डेवलपमेंट पहले से ही चल रहा है. ये टोयोटा द्वारा 2025 के आखिर में नौवीं-जेनरेशन हिलक्स को दिखाने के कुछ समय बाद आया है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने लैडर-फ्रेम पोर्टफोलियो में तेजी से अपडेट्स ला रही है.
कहा जा रहा है कि इस अपकमिंग टोयोटा फॉर्चुनर में नई टेक्नोलॉजी पेश करते हुए जाने-पहचाने इंजन ऑप्शन जारी रहेंगे. उम्मीद है कि ऑप्शन में 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है. इसके साथ ही इसमें 2.8 लीटर 48-वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है. कहा जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च हो सकता है. हालांकि बारत में केवल इसका पेट्रोल, डीजल और माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में छह-स्पीड मैनुअल और एक टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होने की संभावना है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ पेयर किए जाएंगे.
थाईलैंड में भारी कैमोफ्लाज में देखे गए टेस्ट म्यूल के स्पाई शॉट्स में बहुत कम डिटेल्स पता चली हैं. हालांकि लेटेस्ट हिलक्स से डिजाइन का अंदाजा लगा है. नई फॉर्च्यूनर में ज्यादा अपराइट स्टांस, एक बड़ी ग्रिल, शार्प हेडलैंप और एक फ्लैट बोनट होने की उम्मीद है. वहीं इसमें पीछे की तरफ, बदलावों में एक स्क्वेयर्ड-ऑफ प्रोफाइल, रीडिजाइन किया गया बंपर और स्लीकर टेललाइट्स शामिल हो सकते हैं. ये एसयूवी मॉडर्न और रिफाइंड लुक के साथ अपने रफ एंड टफ अपील को बनाए रखने की संभावना है.
नई फॉर्चुनर में हिलक्स जैसा इंटीरियर दिया जा सकता है. इसमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, वेंटिलेशन, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग समेत अपडेटेड एडवांस ड्राइवर असिस्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
कहा जा रहा है कि ये कार लॉन्च होने के बाद एमजी मैजेस्टर, फॉक्सवेगन टायरॉन और स्कोडा कोडियाक जैसी कारों के लिए सिरदर्द बन सकती है. वहीं उम्मीद है कि साल के अंत में इसे थाईलैंड में पेश किया जा सकता है. उम्मीद है कि कंपनी इस अपकमिंग कार को 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है.
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…
Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…
Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म धुरंधर 2 ने वो काम कर दिखाया जो अब…
Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…