<

Nissan Gravite vs Renault Triber कौन सी कार बैठेगी बजट में फिट? परफॉर्मेंस और फीचर्स में कौन आगे, जानें डिटेल

दोनों ही 7 सीटर कारें हैं. अगर आप दोनों कारों को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम आपको दोनों कारों के बीच के अंतर और इनकी खासियत के बारे में बताएंगे.

Best 7 seater Car: निसान ग्रेवाइट को लेकर इन दिनों भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में चर्चा काफी तेज है. निसान ने इस कार को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है. लॉन्च होने के बाद से ही यह कार अपने सेगमेंट में आने वाली अन्य कारों को कड़ी टक्कर दे रही है. ग्रेवाइट का सीधा मुकाबला रिनॉल्ट की ट्राइबर कार से किया जा रहा है. यह दोनों कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट कार मानी जाती हैं. दोनों ही परफॉर्मेंस, फीचर्स और ड्राइविंग कंफर्ट में एक दूसरे से किसी मामले में कम नहीं हैं.

दोनों ही 7 सीटर कारें हैं. अगर आप दोनों कारों को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम आपको दोनों कारों के बीच के अंतर और इनकी खासियत के बारे में बताएंगे. 

इंजन की परफॉर्मेंस में कौन आगे

परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों ही कारें अच्छी परफॉर्मेंस के साथ आती हैं. Nissan Gravite में आपको 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है. यह इंजन अपने सेगमेंट का दमदार माना जा रहा है, जो 72hp की पावर और 96Nm टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, इस कार में आपको 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स देखने के लिए मिलता है. वहीं, Renault Triber में आपको 1.0 लीटर इंजन मिलता है, जो 72 PS की पावर देने के साथ-साथ 96 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. 

फीचर्स में क्या हैं अंतर

फीचर्स के मामले में ग्रेवाइट में आपको 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ पुश-स्टार्ट स्टॉप बटन का भी ऑप्शन मिल रहा है. इसके साथ ही साथ आपको इस कार में क्रूज कंट्रोल, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 6 एयरबैग्स देखने के लिए मिलते हैं. वहीं, इस Renault Triber में आपको digital instrument cluster, 8 इंच का इंफोटेनमेंट, ऐप्पल कार प्ले और रियर एसी वेंट्स की सुविधा मिलती है. 

कीमत में क्या है अंतर

बात करें अगर दोनों कारों की कीमत की तो ग्रेवाइट कार को 5.65 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं, इस वैरिएंट के टॉप मॉडल्स की कीमत 8.93 लाख रुपये तक जाती है. Renault Triber 5.76 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत से शुरू होकर 8.60 लाख की कीमत तक जाती है

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST