<

Royal Enfield Himalayan 450 vs Kawasaki Versys 300 कौन सी एडवेंचर बाइक आपके लिए रहेगी बेस्ट, जानें फीचर्स और डिटेल

दोनों ही बाइकों में फीचर्स, पर्फॉमेंस और कीमत को लेकर काफी कड़ी टक्कर है. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा सटीक बैठती है.

Best Adventure Bikes: अगर आप एक ऐसी दमदार बाइक की तलाश में हैं जो शहरों में अच्छा पर्फॉम करने के साथ ही ऑफरोडिंग में भी शानदार प्रदर्शन दिखाए तो ऐसे में एडवेंचर बाइक आपके लिए सटीक रहेगी. लेकिन, कौन सी बाइक लेनी आपके लिए ज्यादा किफायती रहेगी यह देखने वाली बात है. इस डिमांड का पूरा करने के लिए सेगमेंट में दो बाइकें काफी अच्छी मानी जाती हैं. इसके लिए आप Royal Enfield Himalayan 450 और Kawasaki Versys-X 300 में से किसी एक को ले सकते हैं.

दोनों ही बाइकों में फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत को लेकर काफी कड़ी टक्कर है. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा सटीक बैठती है. 

फीचर्स की तुलना में कौन आगे

बात करें अगर फीचर्स की तो Royal Enfield Himalayan 450 में आपको Integrated turn और tail Lamp, LED लाइट्स, टर्न सिग्नल लैंप्स, 4 इंच का क्लस्टर और TFT डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ एक USB type C चार्जिंग प्वॉइंट का भी ऑप्शन मिलता है. इस बाइक में आपको फुल मैप नैविगेशन भी मिलता है. वहीं, Kawasaki Versys 300 में आपको USB चार्जिंग के साथ-साथ गूगल मैप नैविगेशन और मीडिया कंट्रोल जैसा सिस्टम मिलता है. साथ ही 4 इंच का 4-inch TFT Display भी मिलता है . 

परफॉर्मेंस में क्या है अंतर

Royal Enfield Himalayan में आपको 452cc के लिक्विड कूल इंजन मिलता है, जो आपको 40.02 PS की पावर देने के साथ ही Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसके अलावा जानकारों के मुताबिक इस बाइक की 135 किलोमीटर प्रति घंटे है, जो अपने सेगमेंट में काफी अच्छी है. वहीं, Kawasaki Versys 300 में आपको 296cc का स्पोर्टी इंजन मिलता है, जो 39 से 40 hp की पावर देने के साथ ही साथ 26 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड आपको 160 किलोमीटर प्रति घंटे देखने के लिए मिलती है. 

कीमत में क्या है अंतर

दोनों बाइकों की कीमत की बात करें तो Himalayan 450 आपको 3.05 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है. इसके 3.51 लाख से 3.92 लाख की ऑनरोड प्राइज पर यह बाइक आपको मिलती है, वहीं, Kawasaki Versys आपको  3,49,000 की एक्सशोरूम कीमत पर मिल सकती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST