<

25 स्पीकर और 1450 किलोमीटर की रेंज, कई लग्जरी फीचर्स के साथ मिलेगी Nissan NX8, जानें खासियत

Nissan NX8 में आपको कई लेटेस्ट फीचर्स मिलने के साथ ही साथ एक नई और एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलेगी, जिसमें सेफ्टी के तौर पर भी कई बेहतरीन फीचर्स आपको मिल जाएंगे. चलिए जानते हैं इस कार की खासियत के बारे में.

Nissan NX8 Specifications: आज के समय में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों का क्रेज लोगों में तेजी से देखा जा रहा है. लोग पेट्रोल-डीजल कारें छोड़कर इन कारों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. इन कारों में आपको न केवल माइलेज और पावर, बल्कि एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से भरपूर फीचर्स भी देखने के लिए मिल जाएंगे. पिछले कुछ समय से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में Nissan NX8 को लेकर चर्चा तेज है. लेकिन, कार निर्माता कंपनी निसान द्वारा अपनी Nissan NX8 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है. इस कार की एंट्री ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है.

Nissan NX8 में आपको कई लेटेस्ट फीचर्स मिलने के साथ ही साथ एक नई और एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलेगी, जिसमें सेफ्टी के तौर पर भी कई बेहतरीन फीचर्स आपको मिल जाएंगे. चलिए जानते हैं इस कार की खासियत के बारे में. 

रेंज में क्या रहेगा खास?

ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स की मानें तो इस कार में आपको एक बेहतरीन रेंज देखने के लिए मिल जाएगी. माना जा रहा है कि nissan NX8 एक बार की फुल चार्जिंग में आपको 650 किलोमीटर तक की रेंज निकालकर दे सकती है. इस कार को आप 12 मिनट के अंदर 10 से लेकर 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं. कार में आपको 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है. देखा जाए तो अगर आप इस कार में बैटरी को फुल करने के साथ ही साथ अपनी पेट्रोल टैंक को फुल रखते है तो ऐसे में आप बिना रुके 1450 किलोमीटर की दूर तय कर सकते हैं. यही कारण है कि कार की बुकिंग शुरु होने के साथ  मात्र 30 मिनट के भीतर ही 8000 लोगों ने इसे बुक कर लिया है. 

nissan NX8 के फीचर्स

nissan NX8 में आपको कई दमदार फीचर्स देखने के लिए मिल जाएंगे. इसमें 15.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दिए जाने के साथ ही साथ ड्राइवर के लिए अलग से एक डिजिटल डिस्प्ले देखने के लिए मिल जाती है. वहीं, इस कार में आपको वेंटिलेटेड सीट्स के साथ ही साथ ग्रेविटी सीट्स भी उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा आपको इस कार में 25 स्पीकर्स वाला म्यूजिक सिस्टम भी मिल जाएगा. इसमें आपको छोटे फ्रिज के साथ-साथ लॉन्ज जैसी सुविधा भी दी जाएगी. कार में बैठकर आपको काफी लग्जरी और प्रीमियम फील होगा. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST