Nissan NX8 Specifications: आज के समय में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों का क्रेज लोगों में तेजी से देखा जा रहा है. लोग पेट्रोल-डीजल कारें छोड़कर इन कारों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. इन कारों में आपको न केवल माइलेज और पावर, बल्कि एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से भरपूर फीचर्स भी देखने के लिए मिल जाएंगे. पिछले कुछ समय से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में Nissan NX8 को लेकर चर्चा तेज है. लेकिन, कार निर्माता कंपनी निसान द्वारा अपनी Nissan NX8 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है. इस कार की एंट्री ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है.
Nissan NX8 में आपको कई लेटेस्ट फीचर्स मिलने के साथ ही साथ एक नई और एडवांस टेक्नोलॉजी भी मिलेगी, जिसमें सेफ्टी के तौर पर भी कई बेहतरीन फीचर्स आपको मिल जाएंगे. चलिए जानते हैं इस कार की खासियत के बारे में.
रेंज में क्या रहेगा खास?
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स की मानें तो इस कार में आपको एक बेहतरीन रेंज देखने के लिए मिल जाएगी. माना जा रहा है कि nissan NX8 एक बार की फुल चार्जिंग में आपको 650 किलोमीटर तक की रेंज निकालकर दे सकती है. इस कार को आप 12 मिनट के अंदर 10 से लेकर 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं. कार में आपको 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है. देखा जाए तो अगर आप इस कार में बैटरी को फुल करने के साथ ही साथ अपनी पेट्रोल टैंक को फुल रखते है तो ऐसे में आप बिना रुके 1450 किलोमीटर की दूर तय कर सकते हैं. यही कारण है कि कार की बुकिंग शुरु होने के साथ मात्र 30 मिनट के भीतर ही 8000 लोगों ने इसे बुक कर लिया है.
nissan NX8 के फीचर्स
nissan NX8 में आपको कई दमदार फीचर्स देखने के लिए मिल जाएंगे. इसमें 15.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दिए जाने के साथ ही साथ ड्राइवर के लिए अलग से एक डिजिटल डिस्प्ले देखने के लिए मिल जाती है. वहीं, इस कार में आपको वेंटिलेटेड सीट्स के साथ ही साथ ग्रेविटी सीट्स भी उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा आपको इस कार में 25 स्पीकर्स वाला म्यूजिक सिस्टम भी मिल जाएगा. इसमें आपको छोटे फ्रिज के साथ-साथ लॉन्ज जैसी सुविधा भी दी जाएगी. कार में बैठकर आपको काफी लग्जरी और प्रीमियम फील होगा.