Live
Search
Home > टेक – ऑटो > भारत में Nothing Phone 4a Series को इस कीमत पर किया जा सकता है लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा Glyph Bar, जानें डिटेल

भारत में Nothing Phone 4a Series को इस कीमत पर किया जा सकता है लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा Glyph Bar, जानें डिटेल

वैसे तो नथिंग की सीरीज को लेकर काफी कुछ चीजें लीक हुई थीं, लेकिन अब Nothing Phone 4a के भारत में रहने वाली कीमत को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-03-03 14:20:49

Mobile Ads 1x1

Nothing Smartphones: लंदन बेस्ड कंपनी नथिंग अपने स्मार्टफोन के आकर्षक लुक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है. लोग Nothing Phone 4a और 4a Pro के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नथिंग की 4 सीरीज को भारत में इस हफ्ते के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि Nothing Phone 4a series को 5 मार्च को इंडियन बाजार में उतारा जा सकता है. फोन के लुक्स के साथ ही इनके फीचर्स और परफॉर्मेंस को भी काफी दमदार बताया जा रहा है.

वैसे तो नथिंग की सीरीज को लेकर काफी कुछ चीजें लीक हुई थीं, लेकिन अब Nothing Phone 4a के भारत में रहने वाली कीमत को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है. 

किस कीमत पर लॉन्च होगी सीरीज 

Nothing Phone 4a की भारत में कीमत को लेकर अलग-अलग अंदाजे लगाए जा रहे हैं. हालांकि, अबतक कंपनी द्वारा इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. लीक्स के मुताबिक भारत में इसकी संभावित कीमत 41,840 रुपये हो सकती है, जोकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट के लिए है. वहीं, अगर आप Nothing Phone 4a Pro का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट लेते हैं तो इसके लिए आपको 51,510 की कीमत चुकानी पड़ सकती है. वहीं, माना जा रहा है कि इसके 8GB RAM + 128GB वैरिएंट की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये हो सकती है. 

फीचर्स और परफॉर्मेंस 

फीचर्स और परफॉर्मेंस की बात करें तो Nothing Phone 4a में Qualcomm Snapdragon 7a Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. जबकि, कंपनी के 4a Pro में आपको Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है. वहीं, 

डिजाइन और लुक्स 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नथिंग द्वारा इस सीरीज में 9 अलग-अलग कंट्रोल होने वाले मिनी-LED लाइट्स देने की चर्चा है. वहीं, इस बार कंपनी द्वारा नया ग्लिफ भी दिया जा सकता है,जिसे फोन के दाएं कोने में फिट किया जाएगा. फोन का लुक काफी आकर्षक और युनीक दिखाई दे रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. 

MORE NEWS

Home > टेक – ऑटो > भारत में Nothing Phone 4a Series को इस कीमत पर किया जा सकता है लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा Glyph Bar, जानें डिटेल

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-03-03 14:20:49

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS