OnePlus 15 vs Vivo X300: पर्फॉमेंस, कैमरा और डिजाइन में इन स्मार्टफोन्स में काफी समानता है. लेकिन, इस लेख में हम यह जानेंगे कि कैमरा, डिजाइन और पर्फॉमेंस के मामले में ज्यादा अच्छा फोन कौन सा है ताकि आपको किसी प्रकार की कंफ्यूजन न रहे.
OnePlus 15 vs Vivo X300: आज के समय में स्मार्टफोन लेने से पहले कंफ्यूजन होना लाजमी है. ऐसा इसलिए क्योंकि, हर साल सैकड़ों नए और अपडेटेड स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं. यही कारण है कि लोग स्मार्टफोन की सीरीज और कंपनी को लेकर परेशान रहते हैं. ऐसे ही कुछ लोग वन प्लस15 और वीवी X300 को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. यह दोनों ही स्मार्टफोन एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं.
OnePlus 15 vs Vivo X300: पर्फॉमेंस, कैमरा और डिजाइन में इन स्मार्टफोन्स में काफी समानता है. लेकिन, इस लेख में हम यह जानेंगे कि कैमरा, डिजाइन और पर्फॉमेंस के मामले में ज्यादा अच्छा फोन कौन सा है ताकि आपको किसी प्रकार की कंफ्यूजन न रहे.
आमतौर पर लोग स्मार्टफोन लेने से पहले कैमरे की क्वालिटी जरूर चेक करते हैं. वनप्लस15 या वीवो X300 वैसे तो दोनों ही फोन कैमरे के मामले में बेहतर हैं. वीवो ने एक महीने पहले ही अपने X300 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. इस फोन में में जीइस ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा आता है। इस स्मार्टफोन में 200 एमपी कैमरा सेंसर (Vivo 300 Camera Quality) दिया गया है साथ ही साथ 50 एमपी का टेलीफोटो सेंसर भी उपलब्ध है, जो एक बेहतर कैमरा क्वालिटी प्रदान करता है. वहीं, वन प्लस 15 में 3.5 गुना ज्यादा जूम कैपेसिटी मिलती है साथ ही साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी मिलता है.
वीवो एक्स 300 आपको 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में 75,000 रुपये देखने को मिलता है. हालांकि, कुछ ई कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर आपको इस स्मार्टफोन में डिस्काउंट भी मिल सकता है. वहीं, इसी दाम में वन प्लस 15 आपको 72,000 रुपये की कीमत पर देखने को मिलता है. हालांकि, ज्यादा स्टोरेज लेने पर कीमत इससे ज्यादा बढ़ती है.
स्मार्टफोन का इस्तेमाल हमें रोजाना करना होता है, बल्कि हमारी 80 फीसदी निर्भरता स्मार्टफोन पर है. इसलिए स्मार्टफोन लेते समय पर्फॉमेंस जरूर देखनी चाहिए. वनप्लस 15 में आपको एक फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी मिलती है. 7300एमएएच वाली बैटरी के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन जल्दी चार्ज होता है और एक लंबा बैटरी बैकअप भी देता है. वहीं, वीवी एक्स 300 में आपको 6040 एमएएच की बैटरी दी जाती है.
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…