OnePlus 15T vs iPhone 16 Plus: फीचर्स की लालच में आकर कई बार लोग अपने बजट से ज्यादा का फोन ले लेते हैं. स्मार्टफोन लेते समय आपको हमेशा बजट को अपने ध्यान में रखना चाहिए. चलिए दोनों के बीच के अंतर के बारे में जानते हैं.
OnePlus 15T vs iPhone 16 Plus: आजकल भारतीय बाजार में इतने सारे स्मार्टफोन्स के ऑप्शन आ गए हैं, जिनमें से किसी एक को चुन पाना काफी मुश्किल हो गया है. अक्सर लोग स्मार्टफोन के फीचर्स और कैमरा को देखर कंफ्यूज हो जाते हैं और कई बार गलत फोन ले बैठते हैं. बहुत से लोग OnePlus 15T vs iPhone 16 Plus में भी काफी कंफ्यूज रहते हैं. हालिंकि, यह दोनों ही अपने सेगमेंट में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स माने जाते हैं. दोनों के फीचर्स के साथ-साथ कैमरा भी काफी दमदार है.
फीचर्स की लालच में आकर कई बार लोग अपने बजट से ज्यादा का फोन ले लेते हैं. स्मार्टफोन लेते समय आपको हमेशा बजट को अपने ध्यान में रखना चाहिए. चलिए दोनों के बीच के अंतर के बारे में जानते हैं.
फीचर्स के मामले में OnePlus 15T काफी बेहतरीन माना जाता है. इस स्मार्टफोन में आपको 16GB तक RAM और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है. हालांकि, अभी भारत में इस फोन को लॉन्च नहीं किया गया है. इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ ही 7,500mAh की बड़ी बैटरी भी मिल सकती है. वहीं, iPhone 16 Plus में आपको 6.7-इंच Super Retina XDR, 60Hz का रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी देखने के लिए मिलती है. यह स्मार्टफोन iOS अपडेटके साथ मिलता है. हालांकि, फीचर्स में दोनों ही एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं.
OnePlus 15T में आपको 50MP का Sony Ultra Vision वाला रियर कैमरा देखने के लिए मिलता है. यही नहीं इस फोन में आपको 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ-साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक 7x तक लॉसलेस जूम भी मिल सकता है. iPhone 16 Plus की तो इसमें आपको 48 मेगापिक्सल का ऱ्यूजन मेन कैमरा मिलने के साथ ही 12 मेगापि्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी देखने के लिए मिलता है. माना जाता है कि यह फोन फोटोग्राफी के लिहाज से काफी अच्छा हो सकता है.
Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…
Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…
Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…
Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…
Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…
Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…