Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में गेंहू खरीदी का काम शुरू होते ही किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. किसानों का कहना है कि रीठी से पटोरी सायलो केंद्र की दूरी करीब 40 किलोमीटर है. ऐसे में गेहूं ले जाने में समय, पैसा और संसाधनों की भारी बर्बादी होगी.
कटनी में किसानों ने तहसीलदार रीठी और थाना प्रभारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा.
Katni News: कटनी जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य शुरू होते ही रीठी तहसील क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस बार प्रशासन द्वारा मुहांस खरीदी केंद्र को बंद कर उसे पटोरी सायलो से जोड़ दिया गया है, जिससे किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं.
किसानों का कहना है कि रीठी से पटोरी सायलो केंद्र की दूरी करीब 40 किलोमीटर है. ऐसे में गेहूं ले जाने में समय, पैसा और संसाधनों की भारी बर्बादी होगी. छोटे और मध्यम किसानों के लिए यह व्यवस्था बेहद कठिन साबित हो रही है.
इसी मुद्दे को लेकर आज किसानों ने एकजुट होकर तहसीलदार रीठी और थाना प्रभारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा. किसानों ने मांग की है कि मुहांस खरीदी केंद्र को पुनः चालू किया जाए या फिर कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके.
किसानों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे चक्का जाम आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की इस मांग पर क्या कदम उठाता है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…