स्मार्टफोन खरीदने की चाह रखने वाले लोगों के लिए वनप्लस के नॉर्ड 5 और नॉर्ड सीई 5जी स्मार्टफोन्स अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. आइए जानते हैं दोनों के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और इनकी कीमत आदि में कितना अंतर है?
OnePlus Nord 5 vs OnePlus Nord CE 5
OnePlus Nord 5 vs Nord CE 5 5G: आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो ऐसा समार्टफोन खरीदे, जो पैसा वसूल हो. उसमें अच्छे फीचर्स के साथ ही अच्छा कैमरा भी होना चाहिए. साथ ही बैटरी, प्रोसेसर और डिस्प्ले भी जबरदस्त होनी चाहिए. अगर आपके मन में भी कोई ऐसा सवाल चल रहा है, तो बता दें कि वनप्लस ने जुलाई 2025 में वनप्लस नॉर्ड 5 और वनप्लस नॉर्ड सीई 5 लॉन्च किया था, जिसे यूजर्स का काफी प्यार मिला. आइए जानते हैं, दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में कि दोनों फोन्स में कितना अंतर है? साथ ही दोनों की कीमत के बारे में भी जानेंगे.
वनप्लस नॉर्ड 5 में 6.83 इंच की Swift AMOLED फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जो 144 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. वहीं वनप्लस नॉर्ड सी5 में 6.77 इंच की फुल एचडी क्वालिटी वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है.
वनप्लस नॉर्ड 5 स्नैपड्रेगन 8S Gev 3 पर काम करता है. इसमें 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरज दी गई है. वहीं वनप्लस नॉर्ड सीई 5 में MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरज दी गई है.
दोनों स्मार्टफोन्स का रियर कैमरा एक जैसा है. वनप्लस नॉर्ड 5 में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वनप्लस नॉर्ड सीई 5 में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इस तरह फ्रंट कैमरे के मामले में वनप्लस नॉर्ड 5 सीई 5 से बेहतर है.
बता दें कि वनप्लस नॉर्ड 5 में 6800 mAh की बैटरी दी गई है, जो 80 वाट की सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. वहीं वनप्लस नॉर्ड सीई 5 में 7100 mAh की दमदार बैटरी दी गई है और ये भी 80 वाट की सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में वायरलेस चार्जिंग नहीं दी गई है. यानी अगर आपको दमदार बैटरी चाहिए, तो वनप्लस नॉर्ड सीई 5 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.
दोनों की कीमत में अंतर
वनप्लस नॉर्ड की कीमत 32499 रुपए है, तो वहीं वनप्लस नॉर्ड सीई 5 की कीमत 24,499 रुप है. इन दोनों स्मार्टफोन्स को इनकी आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी साइट्स से खरीदा जा सकता है.
Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…
सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…
MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…
Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…
Bijnor Crime News: बिजनौर में एक किशोरी, जिसने अपने परिवार की चाय में नशीली दवा…
एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…