<

7000mAh की दमदार बैटकी के साथ बेहतरीन कैमरा फीचर्स, 18 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ Oppo A6 5G

ओप्पो लवर्स के लिए गुड न्यूज है. ओप्पो ने अपनी ए सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है. ये स्मार्टफोन दमदार बैटरी और बेहतरीन फीचर्स के साथ OPPO A6 5G को लॉन्च किया गया है.

Oppo A6 5G: ओप्पो ने अपनी A-सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन भारतीय टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन का नाम Oppo A6 5G है. इसमें लंबी चलने वाली बैटरी और पावरफुल कैमरा दिया गया है. यही खासियत इसे दूसरे 5जी फोन से ज्यादा बेहतर बनाती हैं. ऐसे में अगर आप अपने बजट में कोई बेहतरीन फोन खरीदना चाहते हैं, तो बता दें कि ये फोन आप 20 हजार के बजट में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, बैटरी, कैमरा और कीमत के बारे में…

ओप्पो ए6 5जी की बैटरी और प्रोसेसर

ओप्पो ए6 5जी में 6.75-इंच की HD+ (720×1,570 pixels) की LCD डिस्प्ले दी गई है. ये डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6000 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 6जीबी तक की रैम सपोर्ट करती है. वहीं ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है.

ओप्पो ए6 5जी का कैमरा

ओप्पो ए6 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. स्मूथ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 1080p रेजोलूशन में 60fps का सपोर्ट भी दिया गया है. 

Oppo A6 5G के अन्य फीचर्स

ओप्पो A6 5G में 7000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मिल रहा है. धूल, मिट्टी और पानी से बचाने के लिए इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है. 

Oppo A6 5G की स्टोरेज, कलर और कीमत

ओप्पो ने अपने नए Oppo A6 5G फोन में 3 स्टोरेज ऑप्शन दिए हैं. इसमें 4जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन है, जिसकी कीमत 17,999 रुपए है. वहीं 6जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपए है. वहीं 6जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपए है. इसमें 3 कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं, जिनमें सैफायर ब्लू, आइस व्हाइट और सकुरा पिंक शामिल हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST