<

Oppo F33 या Oppo K15 कौन सा बजट स्मार्टफोन आपके लिए बेटर चॉइस, कैमरे से बैटरी तक कितना है अंतर?

ओप्पो जल्द ही अपनी एफ33 और के15 सीरीज को लॉन्च करने वाली है. कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में मिड रेंज सेगमेंट में रिलीज कर सकती है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी कीमत 22 हजार से 27 हजार से शुरू हो सकती है. आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में...

Oppo F33 vs Oppo K15: ओप्पो अपने दो नए बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है. कहा जा रहा है कि कंपनी Oppo F33 और Oppo F33 5G को 15 से 20 अप्रैल के बीच में लॉन्च कर सकती है. वहीं Oppo K15 और Oppo K15 Pro+ को अगस्त के आसपास भारत में लॉन्च कर सकती है. हाल ही में कंपनी ने K सीरीज को चीन में लॉन्च किया है. दोनों ही स्मार्टफोन्स को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर दोनों स्मार्टफोन्स में कितना अंतर है? 

कैसा है Oppo K15A

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo K15 Pro में 6.59 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है. इसमें ओक्टा कोर, MediaTek Dimensity 8500 SUPER का प्रोसेसर मिलेगा. वहीं इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है. कंपनी इसमें 7500mAh की दमदार बैटरी दे सकती है, जो 80 वॉटट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. इसमें एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाने वाला है. अगर इसके कैमरे की बात करें, तो इसमें डबल रियर कैमरा मिलने वाला है. इसका प्राइमरी रियर कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा. इसका सेकंडरी रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का होने वाला है. वहीं सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा.

ओप्पो F33 में क्या मिलेगा?

Oppo F33 सीरीज मिड सेगमेंट में लॉन्च की जा सकती है. इसे शुरुआती अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है. इसमें ओक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और इससे ज्यादा स्टोरेज मिल सकती है. इसमें 7500 mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है, जो 100 वॉट सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी है. वहीं अगर इसके कैमरे की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिल सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

कितनी होगी कीमत?

दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत की बात की जाए, तो अनुमान लगाया जा रहा है कि Oppo F33 की कीमत 25,999 रुपये से शुरू हो सकती है. वहीं Oppo K15 की कीमत 23,999 रुपये हो सकती है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST