30 मार्च से फ्लिपकार्ट पर 'Big Bachat Day Sale' शुरू हो गई है. इसमें आप होम अप्लायंसेज, TV और स्मार्टफ़ोन पर भारी छूट पा सकते हैं. खरीदार इस सेल के दौरान रोज़ाना होने वाले इवेंट्स में 60 फीसदी तक की छूट के साथ-साथ बैंक ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं.
फ्लिपकार्ट बिग बचत डे सेल
Flipkart Big Bachat Day Sale: अगर आप भी एसी, फ्रिज, टीवी और दूसरे होम अप्लायंसेज खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अच्छा मौका है. आप 60 फीसदी तक के ऑफर और बैंक ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. दरअसल, Flipkart की ‘Big Bachat Days’ सेल शुरू हो गई है. इसमें AC, TV, रेफ्रिजरेटर और स्मार्टफ़ोन पर सबसे अच्छी डील्स मिल रही हैं. ग्राहक इन गैजेट्स को बहुत कम कीमत पर खरीद सकते हैं. यह सेल आम तौर पर हर महीने की शुरुआत में आती है. हालांकि इस बार यह 30 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगी. वे सभी तरह के ब्रांड्स के होम अप्लायंसेज, जैसे AC और फ्रिज जैसी चीजें आधी कीमत पर मिल सकती हैं. साथ ही कंपनी ‘Super Summer Discount’ भी दे रही है, जिससे आपको कीमतों में और भी ज़्यादा छूट मिल सकती है.
सेल के दौरान हर दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक Flipkart ‘Mid-Day Steals’ चलाएगा, जिसमें कई तरह के एक्सेसरीज़, वियरेबल्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी एक्स्ट्रा छूट मिलेगी. ग्राहक Realme ईयरबड्स 1,199 रुपये में खरीद सकते हैं और Philips ट्रिमर सिर्फ़ 830 रुपये में खरीद सकते हैं.
आप अपनी मनपसंद टीवी लगभग आधी कीमतों में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर इनकी खरीदारी करने पर 50 से 63 फीसदी तक की छूट मिल रही है. वहीं गर्मियों में एसी खरीदने का अच्छा मौका है. 1-टन का स्प्लिट AC सिर्फ 21,990 रुपये में खरीद सकते हैं. एसी पर 50 फीसदी से ज्यादा की छूट मिल रही है. बता दें कि Voltas का 4-इन-1 एडजस्टेबल 1.5-टन स्प्लिट AC 30999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप Daikin, Godrej, Panasonic और LG जैसे जाने-माने ब्रैंड्स के स्प्लिट और विंडो AC भी बेहद आकर्षक कीमतों पर चुन सकते हैं. इतना ही नहीं, आपको स्मार्टफोन्स भी बंपर छूट के साथ मिल सकते हैं.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…