<

Oppo F33 vs Redmi Note 15 SE 5G: कौन सा स्मार्टफोन बैठेगा बजट में फिट? कैमरे से बैटरी तक कितना है अंतर?

इन दोनों फोन्स में आपको फास्ट चार्जिंग के साथ ही कई दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स में से कौन सा फोन आपके लिए ज्यादा किफायती हो सकता है.

Oppo F33 vs Redmi Note 15 SE 5G: स्मार्टफोन में जब तक एक बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और फास्ट प्रोसेसर न हो तब तक स्मार्टफोन चलाने में मजा नहीं आता है. आजकल स्मार्टफोन्स लेने से पहले आपको अच्छी और बड़ी बैटरी, अच्छा कैमरा और फोन की परफॉर्मेंस के बारे में पता कर लेना चाहिए. अगर आप किसी स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो ऐसे में Oppo F33 vs Redmi Note 15 SE 5G दोनों स्मार्टफोन्स आपके लिए किफायती रहने वाले हैं. यह दोनों हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन हैं, जिन्हें टेक बाजार में काफी वैल्यू फॉर मनी भी माना जाता है.

इन दोनों फोन्स में आपको फास्ट चार्जिंग के साथ ही कई दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स में से कौन सा फोन आपके लिए ज्यादा किफायती हो सकता है. 

किसमें मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

फीचर्स में दोनों फोन्स काफी किफायती माने जाते हैं. बात करें अगर Oppo F33 की तो इस फोन में आपको 100 वॉट की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला ऑप्शन दिया जाता है. इतना ही नहीं इसमें आपको 7500 mAh की दमदार बैटरी भी दी जाती है. इसके अलावा इस फोन में 8 GB RAM के साथ ही साथ 128 GB RAM दी जाती है. वहीं, Redmi Note 15 5G SE में आपको 5,800mAh की बड़ी बैटरी का भी ऑप्शन दिया जाता है. फोन में 6.77 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने के अलावा 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है.

कैमरा में कौन किससे आगे?

Oppo F33 में आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा मिलने के साथ ही 50MP का रियर कैमरा भी मिल जाता है. इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया जाता है. वहीं, Redmi Note 15 5G SE में आपको 50MP का मेन कैमरा मिलने के अलावा आपको Light Fusion 400 sensor का भी ऑप्शन मिलता है. इतना ही नहीं फोन में आपको OIS और 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया जाता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST

परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, इधर पुणे के फ्लैट में मिला शव, पुलिस के जवाब ने उड़ाए परिवार के होश

Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…

Last Updated: October 31, 2026 12:39:50 IST

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:30:20 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST