<

PF Withdrawal By UPI: खुशखबरी… PF का पैसा निकालना होगा और भी आसान, इस ऐप से रकम सीधे बैंक में होगी ट्रांसफर!

PF Withdrawal By UPI: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब एक ऐसा विकल्प ला रहा है, जिससे आप पीएफ का पैसा आसानी से निकाल सकेंगे. मतलब मोबाइल ऐप खोलकर जिस तरह हम ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, वैसे ही इसमें भी होगा.

PF Withdrawal By UPI: देश में करोड़ों कर्मचारियों का पैसा पीएफ (PF) अकाउंट में जमा होता है. यह पीएम लोगों का काफी सहारे का काम करता है. नौकरी बदलने, इमरजेंसी खर्च, बीमारी, पढ़ाई या शादी जैसे मौकों पर पीएफ निकालकर व्यक्ति अपना काम चलाता है. हालांकि, जब भी पीएफ निकालने की बात आती है तो यह आसान नहीं होता. इसके लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना होता है. कई लोग तो फॉर्म भरने में ही असमंजस में रहते हैं. फिर वेरिफिकेशन और कई दिन के इंतजार के वक्त रुपया हाथ में आता है. कई बार तो यह बीच में ही रुक जाता है. लेकिन अब इसे आसान करने की प्रक्रिया पर काम हो रहा है. 

जल्दी निकलेगा पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब एक ऐसा विकल्प ला रहा है, जिससे आप पीएफ का पैसा आसानी से निकाल सकेंगे. यह कुछ यूपीआई की तरह होने वाला है. मतलब मोबाइल ऐप खोलकर जिस तरह हम ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, वैसे ही इसमें भी होगा. यह पैसा सीधे आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा. इस परिवर्तन से पीएफ खाताधारकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है. 

कब होगी इसकी शुरुआत?

ईपीएफओ या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन लगभग अगले तीन महीनों के भीतर यूपीआई बेस्ड पीएफ निकासी सिस्टम स्टार्ट कर सकता है. इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर टेक्नीकल स्ट्रक्चर या कहें तो इसका ढांचा तैयार किया जा रहा है. इस नई सुविधा (PF Withdrawal By UPI) में पीएफ खाताधारक UPI ऐप से निकासी की रिक्वेस्ट भेज पाएंगे. इसके बाद EPFO का सिस्टम डिटेल्स को जांचेगा जैसे ही आपके अकाउंट से जुड़ी जानकारी सही पाई जाएगी, तब प्रोसेस आगे बढ़ा दिया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, यह सिस्टम क्लेम प्रोसेस में लगने वाले वक्त को कम करेगा और काम आसान होगा.  

क्या सीधे बैंक खाते में रकम होगी ट्रांसफर?

अगर वर्तमान की बात की जाए तो करीब पांच लाख रुपये से कम का ऑनलाइन एडवांस क्लेम लगाने पर कम से कम तीन कामकाजी दिन लगते हैं. इससे बड़ी अमाउंट होने पर मैनुअल प्रोसेसिंग के कारण वक्त और भी ज्यादा लगता है. नई यूपीआई सिस्टम इसको लगभग खत्म कर सकती है. जैसे ही कोई सदस्य बीमारी, इलाज, बच्चों की पढ़ाई या शादी जैसी मान्य कैटेगरी में क्लेम डालेगा, तो ईपीएफओ का सिस्टम उसकी जांच करेगा.

सब कुछ सही होने पर SBI के जरिए राशि उस बैंक अकाउंट में डाल दी जाएगी जो यूपीआई से लिंक होगा. मतलब क्लेम अप्रूव होते ही पैसा तकरीबन तुरंत अकाउंट में आ सकता है. शुरूआत में यह फैसिलिटी भीम ऐप पर होगी. (PF Withdrawal By UPI) अगर सब सही चलता रहा तो इसे बाद में अन्य प्लेटफॉर्म जैसे फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप से भी जोड़ा जाएगा. डिजिटल पेमेंट अब और भी आसान होने वाला है.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST