<
Categories: Education

AISSEE 2026 Admit Card Date: सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड किसी भी समय हो सकता है जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

AISSEE 2026 Admit Card Date: सैनिक स्कूल कक्षा 6, 9वीं का एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किया जा सकता है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक exams.nta.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

AISSEE 2026 Admit Card Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 को लेकर उम्मीदवारों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है. फिलहाल NTA ने AISSEE 2026 का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है, लेकिन जैसे ही हॉल टिकट उपलब्ध होगा, उम्मीदवार इसे NTA Exams की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे. साथ ही संभावना जताई जा रही है कि एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं. AISSEE 2026 परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को देशभर में किया जाएगा. इस परीक्षा के लिए भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 464 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा का उद्देश्य सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश देना है.

AISSEE 2026 परीक्षा का समय

कक्षा 6 के लिए परीक्षा का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक
कक्षा 9 के लिए परीक्षा का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.

AISSEE 2026 पेपर पैटर्न और मोड

AISSEE 2026 परीक्षा OMR आंसर शीट पर पेपर-पेंसिल मोड में आयोजित की जाएगी. यानी उम्मीदवारों को उत्तर पेंसिल से OMR शीट पर भरने होंगे.

कक्षा 6 का प्रश्न पत्र:
कुल प्रश्न: 125
कुल अंक: 300
कक्षा 9 का प्रश्न पत्र:
कुल प्रश्न: 150
कुल अंक: 400

एक राहत की बात यह है कि परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है. इससे उम्मीदवार बिना डर के सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास कर सकते हैं.

AISSEE 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जारी

NTA ने AISSEE 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है. इसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा. हालांकि, सटीक परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एडमिट कार्ड में ही उपलब्ध होंगी.

उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें. साथ ही, परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना सफलता की कुंजी साबित हो सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST