<

एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं pixel 10 pro vs iphone 17 pro, जानें आपके लिए कौन रहेगा कम कीमत में ज्यादा लग्जरी स्मार्टफोन

गूगल भी ऐप्पल से किसी मामले में कम नहीं है यही कारण है कि कम समय में ही पिक्सल एक लग्जरी स्मार्टफोन बन चुका है. अगर आप दोनों में से कोई एक फोन लेना चाह रहे हैं तो यहां हम आपको दोनों के बीच के अंतर के बारे में समझाएंगे.

Best Luxury Smartphones: प्रीमियम और लग्जरी फोन्स के मामले में Iphone को सबसे आगे माना जाता है. Iphone केवल एक ब्रांड ही नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल के तौर पर भी देखा जाता है. फिलहाल Iphone की 17 सीरीज चर्चा में है क्योंकि यह आईफोन की लेटेस्ट सीरीज है. इस Iphone का मुकाबला गूगल के लेटेस्ट मॉडल पिक्सल 10 प्रो के साथ किया जा रहा है. दोनों ही फोन काफी लग्जरी और ब्रांडेड हैं, इसीलिए दोनों में फीचर्स और खासकर कैमरा के मामले में तो कड़ी टक्कर होती है.

गूगल भी ऐप्पल से किसी मामले में कम नहीं है यही कारण है कि कम समय में ही पिक्सल एक लग्जरी स्मार्टफोन बन चुका है. अगर आप दोनों में से कोई एक फोन लेना चाह रहे हैं तो यहां हम आपको दोनों के बीच के अंतर के बारे में समझाएंगे. 

कैमरा के मामले में कौन है बेस्ट

Iphone 17 PRO ट्रिपल कैमरा के साथ आने वाला एक फोन है, जिसे लोग फोटोग्राफी और वीडियोज बनाने के लिए भी लेते हैं. वहीं, कैमरा के मामले में पिक्सल 10 प्रो का भी कोई जवाब नहीं है. पिक्सल अपने बेस्ट और प्रोफेश्नल कैमरा के लिए बखूबी जाना जाता है. पिक्सल 10 प्रो में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा मिलता है, जिसमें 48MP 5x टेलिफोटो लेंस मिलता है साथ ही साथ 100 गुणा जूम करने की पावर भी मिलती है. वहीं, Iphone 17 प्रो में आपको 56 फीसदी बड़ा सेंसर और 48 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा मिलते हैं. साथ ही इसमें 8x जूम पावर मिलने के साथ-साथ आपको 48 एमपी का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. दोनों फोन्स के कैमरा आपस में किसी से कम नहीं हैं. 

कौन है फीचर्स में सबसे आगे?

बात करें अगर फीचर्स की तो आईफोन 17 प्रो और पिक्सल 10 प्रो दोनों ही कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं. पिक्सल 10 प्रो में आपको AI कैमरा फीचर्स के साथ-साथ 6.3 इंच की डिस्प्ले और कोर्निंग गोरिला ग्लास विक्टस 2 मिलता है. साथ ही साथ इसमें आपको 4,870 mAh की बैटरी और 30 वॉट का वायर्ड चार्जिंग मिलती है. आईफोन 17 प्रो पर्फॉमेंस में भी काफी अच्छा माना जाता है. वहीं, बात करें अगर आईफोन 17 प्रो की तो यह फोन आपको 256 जीबी रैम की स्टोरेज से लेकर 1टीबी की स्टोरेज तक देखने को मिलता है. iPhone 17 Pro आपको वाटर डस्ट रेजिस्टेंस और Super Retina XDR display मिलती है. 

किस कीमत पर मिलते हैं दोनों फोन

कीमत की बात करें तो Iphone 17 Pro आपको 134900 की कीमत पर देखने के लिए मिलता है. वहीं, पिक्सल 10 प्रो की कीमत 1,05,000 से लेकर 1,09,000 रुपये तक देखने को मिलती है. वहीं, दोनों के दाम इनकी स्टोरेज पर भी निर्भर करते हैं. अगर आप कम कीमत पर एक लग्जरी फोन लेना चाहते हैं तो पिक्सल 10 प्रो भी किफायती साबित हो सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST