<

पब्लिक चार्जिंग पोर्ट इस्तेमाल करने से पहले सावधान! सोच समझकर करें यूज वरना हो सकते हैं ‘जूस जैकिंग’ का शिकार

पब्लिक चार्जिंग पोर्ट इस्तेमाल करने से पहले आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आप गलती करते हैं, तो 'जूस जैकिंग' का शिकार हो सकते हैं.

Public Charging Point: अकसर जब लोग बाहर ट्रैवल कर रहे होते हैं, तो उनके फोन की बैटरी डेड हो जाती है. ऐसे में कई बार लोग बिना सोचे समझे पब्लिक चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि कहीं भी सार्वजनिक जगहों जैसे- कैफे, एयरपोर्ट, ट्रेन आदि में पब्लिक चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल करने से पहले आपको कई बार सोचना चाहिए क्योंकि ऐससा करने से आप ‘जूस जैकिंग’ (Juice Jacking) नामक साइबर हमले के शिककार हो सकते हैं. यहां पर हैकर्स आपके डिवाइस में मैलवेयर डालकर आपकी निजी जानकारी जैसे- कॉन्टैक्ट्स, फोटो और बैंक डिटेल्स आदि चोरी कर सकते हैं. 

पब्लिक चार्जिंग पोर्ट इस्तेमाल करने के जोखिम

  • पब्लिक चार्जिंग पोर्ट इस्तेमाल करने से हैकर्स आपके फोन में मौजूद डेटा चुरा सकते हैं. आपका डेटा आपकी एक गलती से हैकर्स का हो सकता है. आपकी फाइल्स, फोटो, कॉन्टैक्ट्स और लॉगिन क्रेडेंशियल्स चुरा सकते हैं.
  • साइबर हैकर्स आपके डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं. हैकर्स आपकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखते हैं.
  • साइबर हैकर्स आपके फोन को लॉक कर सकते हैं. इसके बाद वे फोन को अनलॉक करने के लिए फिरौती मांग सकते हैं.
  • वे पब्लिक चार्जिंग पोर्ट के यूएसबी को माउस या कीबोर्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, यूएसबी कनेक्शन डेटा ट्रांसफर के लिए बनाया गया है और हैकर्स इसे मॉडिफाई कर माउस की तरह इस्तेमाल कर फोन या लैपटॉप पर कंट्रोल कर सकते हैं और आपके डेटा तक पहुंच सकते हैं.

कैसे करें बचाव?

  • आपको पब्लिक प्लेस में भी हमेशा अपने खुद के चार्जर और केबल का इस्तेमाल करना चाहिए. उसे USB पोर्ट में नहीं किसी वॉल सॉकेट में ही लगाए.
  • सार्वजनिक Wi-Fi का इस्तेमाल करने से बचें. खासकर जब आप संवेदनशील जानकारी जैसे ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं. ये असुरक्षित हो सकते हैं.
  • अगर आपको मजबूरन पब्लिक पोर्ट का इस्तेमाल करना पड़े, तो  USB डेटा ब्लॉकर का इस्तेमाल करें.
  • अगर आप ट्रैवल करते हैं, तो एक पोर्टेबल पावर बैंक साथ रखें. इससे आप पब्लिक चार्जिंग पॉइंट इस्तेमाल करने से बच सकते हैं.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST

UP Scholarship: छूट गया था छात्रवृत्ति का फॉर्म? अब फिर से मिलेगा मौका, दोबारा खुलेगा यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल

UP Scholarship Portal Reopen: यूपी में जिन छात्रों ने किसी वजह से स्कॉलरशिप और फीस…

Last Updated: April 3, 2026 21:24:25 IST

Oppo F33 या Oppo K15 कौन सा बजट स्मार्टफोन आपके लिए बेटर चॉइस, कैमरे से बैटरी तक कितना है अंतर?

ओप्पो जल्द ही अपनी एफ33 और के15 सीरीज को लॉन्च करने वाली है. कंपनी इन…

Last Updated: April 3, 2026 21:04:59 IST