<
Categories: विदेश

Imran Khan Jail: इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को PAK कोर्ट ने सुनाई 17-17 साल की सजा, पढ़ें पूरी खबर

Imran Khan Jail: भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जेल में बंद इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को पाकिस्तान कोर्ट ने 17-17 साल की सजा सुनाई. इमरान खान पहले से ही जेल में बंद हैं और उनके सामने एक नई मुसीबत सामने आ गई है.

Imran Khan Jail: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में जेल में बंद इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को पाकिस्तान कोर्ट ने 17-17 साल की सजा सुनाई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्पेशल कोर्ट ने PTI के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना-2 मामले में ये सजा सुनाई है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला तब सामने आया जब साल 2021 में इमरान खान आधिकारिक दौरे पर सऊदी अरब गए हुए थे. उस वक्त क्राउन प्रिंस द्वारा इमरान को गिफ्ट किए गए एक महंगे बुल्गारी ज्वेलरी सेट को बहुत कम कीमत पर खरीदा था. जांच में आया कि इस गहनों की असल कीमत सात करोड़ 15 लाख पाकिस्तानी रुपए से ज्यादा थी. इसे 58 लाख रुपए में खरीदकर इमरान ने नियमों का तोड़ा. इसी को देखते हुए पाकिस्तान की कोर्ट ने इसे सरकारी विश्वास के साथ धोखाधड़ी और भ्रष्ट व्यवहार बताया. पाकिस्तानी अखबार द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत 10 साल का कठोर कारावास और धारा 5(2)47 (लोक सेवकों द्वारा आपराधिक कदाचार) के तहत सात साल की सजा सुनाई गई. 

इमरान की बीबी को भी जेल

बता दें कि स्पेशल कोर्ट ने इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भी इन्हीं प्रावधानों के अनुसार, कुल 17 साल जेल की सजा सुनाई. इसके अलावा दोनों पर 16.4 मिलियन रूपए का जुर्माना भी लगाया गया. पाकिस्तान के कानून के अनुसार, अगर वे जुर्माना नहीं भरेंगे तो उनकी सजा बड़ जाएगी. कोर्ट के फैसले के बाद इमरान खान की परेशानियां बड़ गई हैं. निचली कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ इमरान और बुशरा की लीगल टीमों ने हाई कोर्ट में फैसले को चुनौती देने की बात कही है. फिलहाल, देखना होगा कि अब इस फैसले के बाद आगे कौन सी नई बात निकलकर सामने आती है?

इमरान जेल में हैं बंद

बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं. इससे पहले जनवरी 2025 में अल-कादिर ट्रस्ट मामले में भी इमरान खान को 14 साल और बुशरा बीबी को 7 साल की सजा सुनाई जा चुकी है. नया फैसला अदियाला जेल में बनाए गए स्पेशल कोर्ट रूम में विशेष जज शाहरुख अरजुमंद ने सुनाया. इससे पहले तोशाखाना-1 केस में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगाई थी. अब इस नए केस पर भी इमरान और उनकी पत्नी की लीगल टीम ने कहा है कि वे इस मामले को भी हाईकोर्ट में चुनौती देंगे. फिलहाल, देखा जाए तो इमरान की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं. उनके बेटे ने भी स्थानीय सरकार पर आरोप लगाते हुए पिता से ना मिलने का आरोप लगाया था. 

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST