Realme 16 5G vs Xiaomi Poco X8 Pro भी काफी किफायती और वैल्यू फॉर मनी फोन माने जाते हैं. अगर आप फोन में एडवांस फीचर देख रहे हैं तो दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर के बारे में.
Realme 16 5G vs Xiaomi Poco X8 Pro: भारतीय टेक बाजार में स्मार्टफोन्स की ऐसी भरमार है कि अगर आप किसी एक स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आप कंफ्यूज जरूर होंगे. आजकल एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स आ गए हैं, जो न केवल फीचर्स और परफॉर्मेंस में जबरदस्त हैं बल्कि, लुक्स और कैमरा के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं. इसलिए अगर आप कोई फोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए पहले कुछ फोन्स के रिव्यू जरूर देख लें.
Realme 16 5G vs Xiaomi Poco X8 Pro भी काफी किफायती और वैल्यू फॉर मनी फोन माने जाते हैं. अगर आप फोन में एडवांस फीचर देख रहे हैं तो दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर के बारे में.
Realme 16 5G में आपको 6.57 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने के साथ ही 7000 mAh बैटरी भी मिलती है. फोन में आपको Dimensity 6400 Turbo chipset के अलावा 12 और 256 GB की रैम की स्टोरेज भी मिलती है. इतना ही नहीं, इस फोन में आपको 60W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है. हालांकि, भारत में अभी यह फोन लॉन्च नहीं हुआ है. वहीं, Poco X8 Pro को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है. इस फोन में आपको 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने के अलावा Dimensity 8500-Ultra का भी फीचर दिया जाता है. इतना ही नहीं इसमें आपको 6500mAh की बड़ी बैटरी भी देखने के लिए मिलती है.
Realme 16 5G के कैमरा को लेकर काफी चर्चा है. इस फोन के कैमरा को गूगल के पिक्सल जैसा बनाया गया है. कंपनी ने फोन में रियर कैमरे में पहली बार सेल्फी मिरर का इस्तेमाल किया है, जिससे यूजर्स के लिए सेल्फी लेना आसान रहेगा. इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलने के साथ ही 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है. वहीं, Poco X8 Pro में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा Sony IMX882 image sensor के साथ ही 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है.
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…