<

TVS Apache RTR 160 4V भारत में लॉन्च, कीमत महज 1.25 लाख से शुरू, बेस वैरिएंट से ही फीचर्स की भरमार

अगर आप किसी स्पोर्ट्स बाइक को लेना चाहते थे तो अब यह एक अच्छा मौका हो सकता है. इस बाइक की कीमत 1.25 लाख रुपये एक्सशोरूम से लेकर 1.37 लाख रुपये रखी गई है.

TVS Apache RTR 160 4V Launched: टीवीएस अपाचे के RTR 160 4V के लॉन्च होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था. हाल ही में इस बाइक को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है. देखा जा रहा है कि यह बाइक अपने पिछले वर्जन से कहीं ज्यादा अच्छी और आकर्षक लुक में नजर आ रही है. TVS Apache RTR 160 4V बिलकुल अलग और नए अवतार में दिखाई दे रही है, जिसे भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में काफी पसंद किया जा रहा है. कंपनी द्वारा बेस वेरिएंट से ही प्रीमियम और सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए हैं.

अगर आप किसी स्पोर्ट्स बाइक को लेना चाहते थे तो अब यह एक अच्छा मौका हो सकता है. इस बाइक की कीमत 1.25 लाख रुपये एक्सशोरूम से लेकर 1.37 लाख रुपये रखी गई है. 

फीचर्स में कैसी है RTR 160 4V?

RTR 160 4V के फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में आपको स्लिपर क्लच, एलईडी टेल लाइट्स, एलईडी हेड लाइट्स के साथ ही साथ सिंगल चैनल ABS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. कंपनी द्वारा इसमें LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही साथ सिंगल चैनल ABS जैसे भी कई फीचर्स ऑफर किए गए हैं. इस बाइक में आपको TFT इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर मिलने के अलावा ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी भी देखने के लिए मिलती है. इसमें आपको टर्न नैविगेशन के साथ-साथ SmartXonnect का भी फीचर देखने के लिए मिल जाएगा. इनमें से कई फीचर्स बेस वैरिएंट से ही शुरु होते हैं. 

RTR 160 4V की परफॉर्मेंस

RTR 160 4V में आपको एक जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलती है. इसमें 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो स्पोर्ट्स मोड में आपको 17.6 hp की पावर देने के साथ ही 14.1 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इस बाइक में आपको स्पोर्ट्स समेत 3 अलग-अलग मोड्स देखने को मिल जाएंगे. बाइक में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Mangalore Refinery Blast: MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई KM तक गूंजी आवाज; काले धुएं से मची अफरा-तफरी

Mangalore Mrpl Blast: धमाके की आवाज मंगलुरु एयरपोर्ट तक भी सुनाई दी. एयरपोर्ट के प्रशासनिक…

Last Updated: September 30, 2026 13:55:16 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 30, 2026 13:52:20 IST

IND VS WI: कौन हैं जम्मू और कश्मीर के स्टार पेसर औकिब नबी? जिन्होंने भारतीय टीम में किया डेब्यू; हैरान कर देने वाले हैं कारनामें

Auqib Nabi Debut: जम्मू कश्मीर से आने वाले राइट आर्म मीडियम फास्ट गेंदबाज आकिब नबी…

Last Updated: September 30, 2026 13:48:41 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 30, 2026 13:37:21 IST

Dubai Flight Hijack: पायलट ने दबाया हाइजैक अलर्ट? दुबई-तेलअवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, सऊदी अरब में लैंडिंग

Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…

Last Updated: September 30, 2026 13:26:41 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: September 30, 2026 13:22:23 IST