<

लेना चाहते हैं एक दमदार कॉम्पैक्ट SUV? जानें Renault Kiger और Hyundai Exter में से कौन रहेगी ज्यादा किफायती

अगर आप भी दोनों कारों में से किसी एक को खरीदने में कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं रेनॉल्ट काइगर या हुंडई एक्सटर में से कौन सी कार ज्यादा अच्छी है.

Renault Kiger vs Hyundai Exter: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड बढ़ रही है. यही कारण है कि लोग हैचबैक से कॉम्पैक्ट या मिड साइज SUV की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. किफायती और अच्छे दाम में अगर आप कार लेने जा रहे हैं तो ऐसे में Renault Kiger तथा Hyundai Exter दोनों ही एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. लेकिन यह दोनों ही कारें एक दूसरे को आपस में कड़ी टक्कर देती हैं. दोनों का ही लुक बेहद आकर्षक है और दोनों ही गाड़ियां एक अच्छे स्पेस के साथ आती हैं यही कारण है कि लोग इन दोनों कारों को खरीदने में कंफ्यूज हो जाते हैं.

अगर आप भी दोनों कारों में से किसी एक को खरीदने में कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं रेनॉल्ट काइगर या हुंडई एक्सटर में से कौन सी कार ज्यादा अच्छी है. 

लुक्स मे कौन है शानदार?

लुक्स के मामले में वैसे तो दोनों ही कारें आकर्षक और बोल्ड डिजाइन के साथ आती हैं. काइगर में आपको फ्रंट ग्रिल के साथ-साथ क्रीज्ड बॉडी पैनल मिलता है, जो इस कार को स्पोर्टी और एक प्रोफेश्नल लुक देता है. इसके साथ ही साथ काइगर के साइड की प्रोफाइल बल्की और मस्कुलर दिखाई देती है, जिससे यह कार डायनेमिक और स्पोर्टी दिखाई देती है. वहीं, एक्सटर में आपको फ्रंट ग्रिल के साथ-साथ अच्छे साइज की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जो इस कार को प्रॉपर SUV वाला लुक देती है. 

फीचर्स के मामले में कैसी हैं दोनों कारें?

फीचर्स के मामले में भी दोनों कारें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. काइगर में आपको 8 इंच की डिस्प्ले के साथ ऑटो ऐप्पल कार प्ले मिलता है. साथ ही साथ आपको इस कार में पुश-स्टार्ट और स्टॉप बटन मिलती है. एक अच्छे बजट में आपको रियर AC वेंट्स और क्रूज कंट्रोल की भी सुविधा मिलती है. वहीं, हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) में भी आपको 8 इंच का ऐप्पल कार प्ले मिलने के साथ-साथ स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ की सुविधा मिलती है. एक्सटर में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलने के अलावा 391 लीटर का एक अच्छा बूट स्पेस भी मिलता है. 

किस प्राइज के साथ आती हैं यह कारें?

दोनों कारो के प्राइज की बात करें तो रेनॉल्ट काइगर आपको 5.76 लाख रुपये की एक्सशोरूम पर देखने को मिलती है. यह कार अपनी 10.34 लाख रुपये की कीमत तक जाती है. वहीं, एक्सटर आपको 6.28 लाख के दाम पर देखने को मिलता है. हालांकि, यह ऑटोमेटिक, सीएनजी जैसे वैरिएंट्स में अलग-अलग प्राइज पर मिलती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST

Sharadiya Navratri 2026: 9 या 10 दिन कब तक चलेगा पर्व? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और मां के नौ स्वरूपों की पूजा की तारीखें

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी और 20 अक्टूबर…

Last Updated: October 10, 2026 19:36:31 IST

पुराने गलियारों में लौटीं स्कूल की यादें, पहली एलुमनाई मीट में जुटे पूर्व विद्यार्थी

सूरत (गुजरात) [भारत], 10 अक्टूबर: ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली एलुमनाई मीट का आयोजन…

Last Updated: October 10, 2026 19:22:18 IST

MANTRA के 49 वर्ष पूर्ण, 50वें वर्ष में प्रवेश पर भव्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित

द मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (MANTRA) ने अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 49 वर्ष पूर्ण कर…

Last Updated: October 10, 2026 19:07:17 IST

China gold reserve: सोने की कीमतों में गिरावट के बीच चीन ने बढ़ाई खरीदारी, एक महीने में खरीदा 23 टन गोल्ड

China gold reserve: सोने की कीमतों में दबाव के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने…

Last Updated: October 10, 2026 18:37:00 IST