<

EV सेगमेंट में उतरी Royal Enfield Flying Flea C6, कैसे होगी गेमचेंजर, अन्य बाइकों से क्या है खास

लॉन्च होने के बाद से ही इस बाइक को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं ईवी सेगमेंट में यह इलेक्ट्रिक बाइक अन्य बाइकों के मुकाबले कैसे गेम चेंजर या अलग हो सकती है.

Royal Enfield Flying Flea C6: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग अब सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब बाइकों में भी ईवी सेगमेंट तेजी से ग्रो कर रहा है. भारत में ऐसी कई कंपनियां हैं, जो पहले केवल पेट्रोल बाइकें ही बनाती थीं, लेकिन समय के साथ परिवर्तन को देखते हुए अब वे ईवी सेगमेंट में उतर चुकी हैं. इन्हीं में से एक दमदार भारतीय बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield ने भी अब खुद को ईवी सेगमेंट में उतार लिया है. जी हां, हाल ही में Royal Enfield ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 को लॉन्च किया है.

लॉन्च होने के बाद से ही इस बाइक को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं ईवी सेगमेंट में यह इलेक्ट्रिक बाइक अन्य बाइकों के मुकाबले कैसे गेम चेंजर या अलग हो सकती है. 

Royal Enfield Flying Flea C6 के फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6 में आपको USB-C port मिलने के साथ ही साथ TFT डिस्प्ले और गूगल मैप्स की कनेक्टिविटी भी देखने के लिए मिलती है. इसके अलावा इस बाइक में आपको क्रूज कंट्रोल के साथ ही साथ पार्क मोड का भी ऑप्शन दिया जाता है. Royal Enfield Flying Flea C6 में आपको वायरलेस फोन चार्जिंग और रिवर्स नैविगेशन का भी फीचर दिया जाता है. इतने हेवी इंजन के साथ आने वाली अन्य बाइकों में ये सभी फीचर्स नहीं दिए गए हैं, जो इस बाइक को अन्य बाइकों के मुकाबले ज्यादा खास बनाते हैं. 

Royal Enfield Flying Flea C6 की परफॉर्मेंस

Royal Enfield Flying Flea C6 में आपको 3.91 kWh lithium-ion battery बैटरी दी जाती है, जो आपको 154 km तक की रेंज आसानी से दे सकती है. इसके अलावा यह बाइक आपको 20 से 80 प्रतिशत तक की चार्जिंग केवल 65 मिनट के अंदर दे देती है. इस बाइक में आपको 15.4 kW की पावर मिलने के साथ ही साथ 60 Nm का टॉर्क भी जनरेट होता है. इस बाइक में आपको 115 km/h की टॉप स्पीड भी देखने के लिए मिल सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Gold Price Today 15 October 2026: सोना खरीदने का सही मौका? जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 15 October 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले वीकेंड घरेलू करेंसी…

Last Updated: October 15, 2026 09:34:52 IST

Aaj ka Mausam: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP समेत यहां बिगड़ेगा मौसम

Weather Update 15 October 2026: दिल्ली का तापमान आज काफी गिरेगा. ऐसा मूसलाधार बारिश के…

Last Updated: October 15, 2026 08:39:37 IST

Blue Drum Case: मुस्कान-साहिल को फांसी, क्या अभी भी बच सकते हैं सौरभ के हत्यारे? जानें क्या है ऑप्शन

Blue Drum Case: इस बहुत चर्चित और खौफनाक मर्डर केस में कोर्ट का आखिरी फैसला…

Last Updated: October 15, 2026 08:51:09 IST

Petrol Diesel Price 15 October 2026: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, CNG ने दिया झटका! चेक करें ताजा भाव

Petrol and diesel prices today, October 15: मुंबई में, पेट्रोल का रिटेल प्राइस ₹111.21 प्रति…

Last Updated: October 15, 2026 08:06:54 IST

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST