<

Royal Enfield Goan Classic 350 का अपडेटेड मॉल लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

अगर आप बुलेट बाइक खरीदना चाहते हैं, तो बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी गोअन क्लासिक बाइक के अपडेटेड वर्जन को हाल ही में लॉन्च कर दिया है. इसकी डिजाइन काफी क्लासी है, जिसे दूर से ही पहचाना जा सकता है. ये फ्लोटिंग राइडर सीट के साथ सिंगल-सीट बॉबर लेआउट के साथ आती है.

Royal Enfield Goan Classic 350 2026: देश की दिग्गज मोटरसाइकिल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बहुचर्चित गोअन क्लासिक 350 के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर दिया है. राइडर्स की सुविधा को देखते हुए नए मॉडल को कुछ नए एलिमेंट्स के साथ अपडेट किया गया है. 2026 के इस अपडेटेड मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.19 लाख रुपए है. हालांकि कंपनी ने इस बाइक की डिजाइन, डायमेंशन और हार्डवेयर में बदलाव नहीं किया है.

Royal Enfield Goan Classic 350 में क्या है नया?

रॉयल एनफील्ड ने गोअन क्लासिक 350 में असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच दिया है. इस नए मॉडल में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट पेश किया गया है. ये आपके फोनन को तेजी से चार्ज करने में मदद मिलेगी. जो लोग रोजाना बाइक का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए ये सुविधा काफी मददगार होगी. गोअन क्लासिक 350 की डिजाइन की बात करें, तो इस मोटरसाइकिल को दूर से ही पहचाना जा सकता है. ये फ्लोटिंग राइडर सीट के साथ सिंगल-सीट बॉबर लेआउट में आई है. इस बार के मॉडल में हैंडल बार काफी ऊंचे हैं. इसके साथ ही विजुअल हाइलाइट्स में व्हाइटवॉल एज-टाइप ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स मिल रहे हैं. साथ ही चॉपर-स्टाइल फेंडर, स्लैश-कट एग्जॉस्ट और मिड-एप हैंडलबार मिलते हैं.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 के नए मॉडल में 349सीसी का इंजन दिया गया है, जो एयर-ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर है. ये इंजन 6100 rpm पर 20.2 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी रेंज कई और मॉडल की तरह 350 किलोमीटर है. इस बाइक में ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

Royal Enfield Goan Classic 350 में कलर ऑप्शन

Royal Enfield Goan Classic 350 का नया मॉडल शेक ब्लैक और पर्पल हेज कलर ऑप्शन में आ रहा है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2,19,787 रुपए है. हालांकि ये ट्रिप टील ग्रीन और रेव रेड वेरिएंट कलर में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत थोड़ी अलग है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,22,593 रुपए तय की गई है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Vande Bharat: नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन तैयार, इस रूट पर जल्द शुरू होगी सेवा, किन शहरों को मिलेगा फायदा

Mumbai to Bengaluru Vande Bharat: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई और बेंगलुरु के बीच…

Last Updated: April 11, 2026 17:05:10 IST

IPL 2026: काली पट्टी बांधकर उतरी पंजाब किंग्स, खिलाड़ियों ने क्यों मनाया शोक? PM तक पहुंचा मामला

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदाराबाद और पंजाब किंग्स के मैच से पहले पंजाब किंग्स के…

Last Updated: April 11, 2026 17:01:28 IST

इतिहास बना गया ये गाना! 5 गायकों ने मिलकर गाया, हर प्यार करने वाले की जुबां पर छाया सॉन्ग

Song Secrets: बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने रिलीज हुए, जिन्होंने इतिहास रच दिया. ऐसा ही…

Last Updated: April 11, 2026 16:50:30 IST

मध्य प्रदेश का बुलडोजर काल! जब सड़कों पर निकाली जाती थी गैंगस्टरों की परेड; डर से छोड़ देते थे जुर्म की दुनिया

Sundar Lal Patwa: मध्य प्रदेश में जब सुंदर लाल पटवा मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सड़कों…

Last Updated: April 11, 2026 16:41:07 IST

UP Vehicle Alert: 16 अप्रैल के बाद ये गाड़ियां नहीं बनवा पाएंगी PUC, नियम हुआ सख्त, अब क्या करना होगा

UP Vehicle Alert: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट: नई नीति…

Last Updated: April 11, 2026 16:26:38 IST

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा का तूफान, अर्शदीप सिंह बेहाल, पड़ी इतनी मार, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे

आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers…

Last Updated: April 11, 2026 16:26:15 IST