Best Adventure Bikes: अगर आप एक ऐसी दमदार बाइक की तलाश में हैं जो शहरों में अच्छा पर्फॉम करने के साथ ही ऑफरोडिंग में भी शानदार प्रदर्शन दिखाए तो ऐसे में एडवेंचर बाइक आपके लिए सटीक रहेगी. लेकिन, कौन सी बाइक लेनी आपके लिए ज्यादा किफायती रहेगी यह देखने वाली बात है. इस डिमांड का पूरा करने के लिए सेगमेंट में दो बाइकें काफी अच्छी मानी जाती हैं. इसके लिए आप Royal Enfield Himalayan 450 और Kawasaki Versys-X 300 में से किसी एक को ले सकते हैं.
दोनों ही बाइकों में फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत को लेकर काफी कड़ी टक्कर है. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों में क्या अंतर है और आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा सटीक बैठती है.
फीचर्स की तुलना में कौन आगे
बात करें अगर फीचर्स की तो Royal Enfield Himalayan 450 में आपको Integrated turn और tail Lamp, LED लाइट्स, टर्न सिग्नल लैंप्स, 4 इंच का क्लस्टर और TFT डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ एक USB type C चार्जिंग प्वॉइंट का भी ऑप्शन मिलता है. इस बाइक में आपको फुल मैप नैविगेशन भी मिलता है. वहीं, Kawasaki Versys 300 में आपको USB चार्जिंग के साथ-साथ गूगल मैप नैविगेशन और मीडिया कंट्रोल जैसा सिस्टम मिलता है. साथ ही 4 इंच का 4-inch TFT Display भी मिलता है .
परफॉर्मेंस में क्या है अंतर
Royal Enfield Himalayan में आपको 452cc के लिक्विड कूल इंजन मिलता है, जो आपको 40.02 PS की पावर देने के साथ ही Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसके अलावा जानकारों के मुताबिक इस बाइक की 135 किलोमीटर प्रति घंटे है, जो अपने सेगमेंट में काफी अच्छी है. वहीं, Kawasaki Versys 300 में आपको 296cc का स्पोर्टी इंजन मिलता है, जो 39 से 40 hp की पावर देने के साथ ही साथ 26 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड आपको 160 किलोमीटर प्रति घंटे देखने के लिए मिलती है.
कीमत में क्या है अंतर
दोनों बाइकों की कीमत की बात करें तो Himalayan 450 आपको 3.05 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है. इसके 3.51 लाख से 3.92 लाख की ऑनरोड प्राइज पर यह बाइक आपको मिलती है, वहीं, Kawasaki Versys आपको 3,49,000 की एक्सशोरूम कीमत पर मिल सकती है.