सबसे बड़ी बात है कि इस बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत रखी गई है. युवाओं के बीच इस बाइक को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
Hunter 350 New Model Launch: Hunter 350 ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक अलग पहचान बनाई है. यह बाइक अपने सेगमेंट की काफी दमदार और बेहतरीन लुक्स वाली मानी जाती है. इसमें न केवल आपको एक बेहतर लुक देखने को मिलता है, बल्कि राइडिंग और कंफर्ट के मामले में भी यह काफी दमदार है. हाल ही में Royal Enfield ने Hunter 350 का बेस प्रीमियम मॉडल लॉन्च किया है. इस मॉडल की मार्केट में काफी चर्चा है. यह बेस मॉडल अन्य वैरिएंट्स से इसलिए खास है क्योंकि, इस बार कंपनी ने इसमें एक्स्ट्रा फीचर्स और कुछ अन्य चीजें भी जोड़ी हैं.
सबसे बड़ी बात है कि इस बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत रखी गई है. युवाओं के बीच इस बाइक को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
Base Premium में आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं. इस बाइक में आपको डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने के साथ ही साथ 17-इंच एलॉय व्हील्स दिए जा रहे हैं. इतना ही नहीं इस बाइक में आपको रोटरी स्विचगियर का भी विकल्प दिया गया है, जो बाइक में एक प्रीमियम फीचर माना जाता है. इसके अलावा बाइक में सिंगल-चैनल ABS और 54W की हलोजन हेडलाइट के साथ ही साथ स्लिप एंड असिस्ट क्लच का भी ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा भी सेफ्टी के तौर पर आपको इसमें कई चीजें मिल जाएंगी.
परफॉर्मेंस में यह बाइक पहले भी काफी शानदार थी. इस मॉडल में भी आपको वही परफॉर्मेंस मिलती है, जो हंटर 350 के अन्य मॉडल्स में मिलती है. इस बाइक में आपको 349cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20hp पावर देने के साथ ही साथ 27Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा बाइक की स्पीड भी काफी दमदार मानी जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1.50 लाख की कीमत में आपको इस बाइक में अच्छा कंफर्ट और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस भी मिलता है.
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…
Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…