<

5 सालों में 6 लाख यूनिट से ज्यादा बिकी Royal Enfield Meteor 350, क्या वाकई Classic 350 से बेहतर है यह बाइक

यही कारण है कि इस बाइक को एक बड़ी कामयाबी मिली है. जी हां, Royal Enfield ने 5 साल में Meteor 350 की 6 लाख यूनिट से ज्यादा सेल की है. इससे यह भारत की टॉप मोस्ट सेलिंग बाइक्स की सूची में शुमार हो चुकी है.

Royal Enfield Meteor 350 ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक अलग पहचान बनाई है. यह बाइक न केवल युवाओं बल्कि, अधिक उम्र के लोगों की भी पहली पसंद मानी जाती है. रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 साल 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च की गई थी, जिसके बाद अब इस बाइक ने अन्य सेगमेंट की बाइकों को कड़ी टक्कर दी है. न केवल फीचर्स बल्कि, परफॉर्मेंस और स्पीड में भी यह बाइक किसी से कम नहीं है.

यही कारण है कि इस बाइक को एक बड़ी कामयाबी मिली है. जी हां, Royal Enfield ने 5 साल में Meteor 350 की 6 लाख यूनिट से ज्यादा सेल की है. इससे यह भारत की टॉप मोस्ट सेलिंग बाइक्स की सूची में शुमार हो चुकी है. 

Royal Enfield Meteor 350 के फीचर्स

रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 फीचर्स के मामले में काफी बेहतर और किफायती बाइक है. इस बाइक में आपको LED लाइटिंग के साथ-साथ USB चार्जिंग पोर्ट और ड्यूल चैनल ABS की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही बाइक में ट्रिपर नैविगेशन डिस्प्ले और राइडिंग के लिए न्यू स्लिपर क्लच भी दिया जाता है. इस बाइक में आपको डिजी एनालॉग इंस्ट्रुमेंट पैनल मिलने के साथ ही साथ 15 लीटर का फ्यूल टैंक भी देखने को मिलता है. 

कैसी है इंजन की परफॉर्मेंस?

रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 में आपको 349cc का एयर ऑयल कूल्ड J सीरीज का इंजन देखने के लिए मिलता है. यह बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, जो 20.2 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 27 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. जानकारों की मानें तो यह बाइक 120 kmph की टॉप स्पीड के साथ आती है. 

क्या Classic 350 से बेहतर है यह बाइक?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या रॉयल एनफील्ड मीटियोर Royal Enfield 350 Classic 350 से ज्यादा बेहतर है. देखा जाए तो Royal Enfield Meteor 350 आमतौर पर Classic 350 से बेहतर इसलिए मानी जाती है क्योंकि लॉन्ग ड्राइव के लिए Meteor 350 थोड़ी ज्यादा कंफर्टेबल और आसानी से ड्राइव करने में सक्षम मानी जाती है. इसके साथ ही यह बाइक क्लासिक से ज्यादा स्टेबल और दमदार मानी जाती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

थकान, कमजोरी या सीने में दर्द… इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें अनदेखा, वरना पड़ सकते लेने के देने

Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…

Last Updated: March 31, 2026 23:10:36 IST

UP Toll Tax: कल से बदल जाएंगी टोल टैक्स की दरें, यूपी में सफर करने से पहले जान लें कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…

Last Updated: March 31, 2026 23:02:00 IST

Trump Popularity: इतिहास में पहली बार! अमेरिका में ट्रंप की रेटिंग धड़ाम से गिरी नीचे, बने सबसे ‘अलोकप्रिय’ राष्ट्रपति

Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…

Last Updated: March 31, 2026 22:32:42 IST

PBKS vs GT: 1 ओवर में फेंकी 11 गेंदे, 12 मिनट में पूरा किया स्पेल, अर्शदीप सिंह का घटिया ओवर

Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…

Last Updated: March 31, 2026 21:55:29 IST

West Bengal Election 2026: जब एक कम्युनिस्ट नेता के कदमों में थी दिल्ली की सत्ता, फिर क्यों पीछे हट गए ज्योति बसु?

West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…

Last Updated: March 31, 2026 21:51:52 IST

Muzaffarpur Murder Case: 20 लाख के झगड़े… रालोजपा नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने उगले राज़

Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…

Last Updated: March 31, 2026 21:32:25 IST