<

Royal Enfield Meteor 350 vs Jawa 42 Bobber कौन सी बाइक लेना ज्यादा किफायती, जानें किसमें मिलता है ज्यादा कंफर्ट

दोनों ही बाइकें एक अच्छे और प्रीमियम लुक वाली हैं और उन राइडर्स के लिए यह दोनों ही बाइकें बिलकुल पर्फेक्ट हैं, जिन्हें एक अच्छे इंजन के साथ स्पोर्टी लुक और फील चाहिए. चलिए जानते हैं इन दोनों बाइकों में कौन सी बाइक लेना ज्यादा किफायती रहेगा.

Best Comfort Bikes: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में रॉयल एनफील्ड का दबदबा दशकों से बरकरार है. रॉयल एनफील्ड की Meteor 350 इन दिनों काफी चर्चा में है. इस बाइक का मुकाबला Jawa 42 Bobber बाइक के साथ किया जाता है. को क्रूजर बाइक के सेगमेंट में तैयार किया गया है. Jawa 42 Bobber और Royal Enfield Meteor 350 में से कोई एक बाइक लेने को लेकर अगर आप कफ्यूज हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें.

दोनों ही बाइकें एक अच्छे और प्रीमियम लुक वाली हैं और उन राइडर्स के लिए यह दोनों ही बाइकें बिलकुल पर्फेक्ट हैं, जिन्हें एक अच्छे इंजन के साथ स्पोर्टी लुक और फील चाहिए. चलिए जानते हैं इन दोनों बाइकों में कौन सी बाइक लेना ज्यादा किफायती रहेगा. 

फीचर्स के मामले में कौन सी बाइक बेस्ट?

Royal Enfield Meteor 350 में आपको 349cc का J सीरीज इंजन देखने के लिए मिलता है साथ ही साथ यह बाइक 20.2 बीएचपी की पावर निकालने के साथ ही 27 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक में आपको ड्यूल चैनल ABS, एलईडी हेडलाइट और 5 स्पीड गियर बॉक्स देखने को मिलता है. वहीं, 
Jawa 42 Bobber में आपको 334 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन देखने को मिलता है साथ ही साथ 29.51 bhp और 32.74 Nm भी जनरेट करता है. दोनों ही बाइकें एक अच्छे और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है.  

किस कीमत में मिलती हैं दोनों बाइकें?

Jawa 42 Bobber और Royal Enfield Meteor 350 एक दूसरे से बहुत ज्यादा कीमत के अंतर में नहीं आती हैं. Jawa 42 Bobber आपको 1.93 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर देखने को मिलती है. इसके साथ ही साथ Royal Enfield Meteor 350 आपको 1,95,762 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है. Meteor 350 आपको थोड़ा बेहतर कंफर्ट देने के साथ ही एक अच्छी माइलेज भी देती है. हालांकि, दोनों ही बाइकों में आपको अच्छी पावर देखने के लिए मिलती है. 

कंफर्ट के मामले में कौन सी बाइक अच्छी?

कंफर्ट के मामले में वैसे तो दोनों ही बाइकें अच्छी हैं और लॉन्ग डिस्टेंस की दूरी तय करने के दौरान कंफर्ट का एहसास कराती हैं. Jawa 42 Bobber बाइक में आपको डिजाइन और बनावट के हिसाब से थोड़ा ज्यादा कंफर्ट मिलता है. अगर आप लंबे रूट या ज्यादातर हाइवे पर चलने के लिए बाइक लेना चाह रहे हैं तो ऐसे में Royal Enfield Meteor 350 आपके लिए ज्यादा कंफर्टेबल साबित हो सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST