iPhone Vs Samsung : जब से iPhone 17 सीरिज की आने की बात हुई है तबसे ही Samsung, एपप्ल के पीछे पड़ गया है. अब लॉन्च के बाद सैमसंग ने एप्पल वालों का मजाक बनाते हुए एक्स पर एक पुरानी पोस्ट को फिर से शेयर किया है.
iPhone Vs Samsung : iPhone 17 Series के लॉन्च के बाद, सैमसंग ने एक बार फिर से एप्पल को निशाने पर लिया है. कंपनियों के बीच हमेशा से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है और जब भी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होता है, तो दोनों ब्रांड्स एक-दूसरे के मजाक का कोई मौका नहीं छोड़ते. इस बार सैमसंग ने अपनी पोस्ट्स के जरिए एप्पल की नई आईफोन सीरीज और कैमरा तकनीक को लेकर कुछ कटाक्ष किए हैं.
iPhone 17 Series के लॉन्च के बाद सैमसंग ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर 2022 में की गई एक पोस्ट को फिर से शेयर किया. 2022 में सैमसंग ने एक मजेदार पोस्ट में लिखा था, “हमें बताना जब ये फोल्ड होने लगे.” इस पोस्ट को सैमसंग ने रीपोस्ट करते हुए लिखा, “यकीन नहीं हो रहा कि ये अब भी रिलेवेंट है.” ये साफ रूप से एप्पल के फोल्डेबल फोन की कमी की ओर इशारा था, क्योंकि एप्पल ने अब तक फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है, जबकि सैमसंग इस सेगमेंट में काफी आगे बढ़ चुका है.
सैमसंग ने सिर्फ फोल्डेबल फोन के मामले में ही नहीं, बल्कि एप्पल के कैमरा सिस्टम पर भी कटाक्ष किया. सैमसंग ने लिखा, “48MP x 3 अभी भी 200MP के बराबर नहीं है,” जो एप्पल के कैमरा सिस्टम की तुलना में सैमसंग के उच्च मेगापिक्सल कैमरों को प्रमोट करने का एक तरीका था. इसके अलावा, सैमसंग ने एक और पोस्ट में कहा, “यकीन नहीं हो रहा कि स्लीप स्कोर के लिए लोगों को 5 साल इंतजार करना पड़ा,” जो एप्पल के यूजर्स के लिए एक हल्का मजाक था.
सैमसंग के इन पोस्ट्स पर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आईं. बहुत से एप्पल फैंस ने सैमसंग के मजाक का जवाब दिया, जबकि कुछ ने सैमसंग की वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी में सुधार की बात भी की. ये दिखाता है कि स्मार्टफोन यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार दोनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर काफी भावुक हैं.
iPhone 17 Air को एप्पल ने अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन घोषित किया है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6 मिलीमीटर है. दिलचस्प बात ये है कि ये स्मार्टफोन सैमसंग के गैलेक्सी S25 Edge से भी पतला है, जिसकी मोटाई 5.8 मिलीमीटर है. iPhone 17 Air की बिक्री 19 सितंबर से शुरू हो रही है और इसका 256GB वेरिएंट 1,19,900 रुपये में उपलब्ध होगा.
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…
Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…