<

Samsung Galaxy A14 5G vs M16 5G कौन सा स्मार्टफोन लेना ज्यादा किफायती? जानें बैटरी कैमरा और फीचर्स के मामले में कौन है बेस्ट

दोनों ही स्मार्टफोन्स में कई तरह की समानताएं हैं. परफॉर्मेंस के मामले में भी दोनों ही स्मार्टफोन काफी दमदार हैं. अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख में आपकी कंफ्यूजन दूर होगी. आज हम आपको दोनों ही स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर के बारे में समझाएंगे.

A14 5G or M16 5G: सैमसंग के स्मार्टफोन्स फीचर्स से लैस होने के साथ-साथ काफी रिलायबल भी माने जाते हैं. सैमसंग की A और M सीरीज के स्मार्टफोन आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. दोनों ही स्मार्टफोन की बिक्री को लेकर आपस में कॉम्पिटीशन रहता है. हालांकि, दोनों ही सीरीज अपनी-अपनी जगह पर अच्छी हैं, लेकिन लोगों में इन दोनों सीरीज खासकर सैमसंग A14 5G और M16 5G को लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है.

दोनों ही स्मार्टफोन्स में कई तरह की समानताएं हैं. परफॉर्मेंस के मामले में भी दोनों ही स्मार्टफोन काफी दमदार हैं. अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख में आपकी कंफ्यूजन दूर होगी. आज हम आपको दोनों ही स्मार्टफोन्स के बीच के अंतर के बारे में समझाएंगे. 

किस अंतर के साथ आते हैं दोनों स्मार्टफोन?

A14 5G और M16 5G दोनों ही फोनों में 5000 एमएएच की बैटरी और 4-128 जीबी की स्टोरेज आती है. A14 5G एंड्रॉइड V13 और M16 5G एंड्रॉइड 14 के साथ आता है. इसके साथ ही A14 में 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग और M16 में 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग आती है. A14 में ऑक्टा कोर और M16 में मीडिया टेक डाइमेंसिटी 6300 देखने को मिलता है. 

कैमरे और पर्फॉमेंस में कौन है ज्यादा आगे?

कैमरे की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन्स में 13 MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है. दोनों ही फोन्स में 3 कैमरा देखने को मिलता है. A14 का रियर कैमरा 50 एमपी और 2-2 मेगापिक्सल के मैकरो और डेब्थ लेंस के साथ देखने को मिलता है. इसके साथ ही M16 5G का रियर कैमरा भी आपको 50 मेगापिक्सल का देखने को मिलता है. वहीं, पर्फॉमेंस के मामले में M16 A14 से ज्यादा किफायती माना जाता है. 

किस कीमत के साथ आते हैं दोनों स्मार्टफोन?

सैमसंग गैलेक्सी M16 5G नया स्मार्टफोन है, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है. इसकी कीमत 11,499 से शुरु होकर 14,4999 तक जाती है. हालांकि, इसकी कीमत फोन के स्टोरेज पर भी निर्भर करती है. वहीं, A14 5G आपको 15,499 की कीमत पर देखने के लिए मिलता है. कीमत और फीचर्स के मामले में M16 5G आपके लिए ज्यादा किफायती हो सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

बंदर के डर से पूरी गली हो गई खाली, दादी की दादागिरी भी फेल; आप मत देखना यह वीडियो

Monky Attack Viral Video: दिल्ली में बंदर द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने का…

Last Updated: April 1, 2026 12:17:03 IST

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आई आंधी, वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ के पार; 13वें दिन फिल्म ने छापे इतने रुपये

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए…

Last Updated: April 1, 2026 12:08:14 IST

1 या 2 अप्रैल क्या है चैत्र पूर्णिमा सही तिथि? जानें उदया तिथि, व्रत नियम और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

Chaitra Purnima 2026: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है,इस साल…

Last Updated: April 1, 2026 11:55:31 IST

महिला ने CV की जगह भेज दिया Blinkit का इनवॉइस, लिखा, ‘मैं अपनी सबसे बड़ी…’, हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक महिला का मजेदार कन्फेशन वायरल हो गया है, जिसमें उसने जॉब…

Last Updated: April 1, 2026 11:42:40 IST

MAH MBA CET Admit Card 2026: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

MAH MBA CET Admit Card 2026 Date: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल जल्द ही…

Last Updated: April 1, 2026 11:39:47 IST

खूबसूरत एक्ट्रेस को वैन में बुलाया, डायरेक्टर रंजीत ने किया विलेन वाला काम फिर…

Director Ranjith: मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार…

Last Updated: April 1, 2026 11:37:22 IST