<

महंगा फोन, घटिया सर्विस! Samsung A17 के नए नवेले डिस्प्ले में आई खराबी, तंग आकर यूजर ने कर दी बड़ी मांग!

नया Samsung Galaxy A17 खरीदते ही डिस्प्ले पर आई लाइन. यूजर ने X पर लगाई क्लास और बताई घटिया हार्डवेयर की सच्चाई. जानें टीवी से लेकर फोन तक क्यों भड़क रहे हैं ग्राहक.

अगर आप भी टेक दिग्गज Samsung का नया स्मार्टफोन या कोई अन्य गैजेट खरीदने का मन बना रहे हैं, तो रुकिए. सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आए एक मामले ने इस ब्रांड के वादों और क्वालिटी कंट्रोल की बखिया उधेड़कर रख दी है. कंपनियां नए-नए मॉडल लॉन्च करके बड़े-बड़े दावे तो ठोक देती हैं, लेकिन जब ग्राहक अपनी गाढ़ी कमाई खर्च करके ब्रांड पर भरोसा जताता है, तो कुछ ही हफ्तों में उसे ऐसा झटका लगता है कि उसके होश उड़ जाते हैं. एक यूजर ने नया नवेला फोन खरीदा, लेकिन महज कुछ ही दिनों के भीतर फोन में ऐसी खराबी आ गई कि अब यूजर सैमसंग को आड़े हाथों ले रहा है. आखिर ऐसा क्या हुआ इस नए मॉडल में कि यूजर को खुलेआम कंपनी से फ्री रिप्लेसमेंट की गुहार लगानी पड़ी?

कुछ ही हफ्तों में जवाब दे गया ब्रांड न्यू फोन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर 3 सितम्बर 2026 को @fansofambedkar नाम के एक यूजर ने सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) और सैमसंग सपोर्ट (@SamsungSupport) को टैग करते हुए अपनी आपबीती साझा की है. यूजर ने हाल ही में नया Samsung Galaxy A17 खरीदा था, लेकिन महज कुछ हफ्तों के इस्तेमाल के बाद ही इसके डिस्प्ले ने दम तोड़ दिया.

यूजर ने कंपनी के दावों पर सवाल उठाते हुए पोस्ट में लिखा, ‘डिस्प्ले लाइन की समस्या: बिल्कुल नए स्मार्टफोन में मशहूर ‘डिस्प्ले लाइन इशू’ (Display Line Issue) उभर कर सामने आ गया है.’ 

यूजर का कहना है कि यह किसी लापरवाही का नतीजा नहीं, बल्कि ब्रांड न्यू डिवाइस में सीधे तौर पर एक बड़ा हार्डवेयर/AMOLED पैनल डिफेक्ट है. यूजर ने सैमसंग से इस गंभीर समस्या का तुरंत संज्ञान लेने और बिना किसी देरी के जल्द से जल्द फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट (Free Screen Replacement) की मांग की है.

सोशल मीडिया पर आए दिन आते रहते हैं ऐसे कई मामले

सैमसंग के प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और सर्विस को लेकर उठने वाले सवाल किसी एक मॉडल या एक यूजर तक सीमित नहीं हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जहां महंगे-महंगे टीवी और फोन खरीदने के बाद भी ग्राहकों को निराशा ही हाथ लगती है. उदाहरण के तौर पर, हाल ही में रवींद्र सिंह रावल नाम के एक यूजर ने सैमसंग टीवी को लेकर अपनी भड़ास निकाली थी. उनका कहना था कि वे 1 साल से भी ज्यादा समय से अपने टीवी में आ रही खराबी और घटिया कस्टमर सपोर्ट से परेशान हैं. इसके अलावा नीलम महाजन सिंह और हिमांशु पुरोहित जैसे कई अन्य यूजर्स ने भी फोन के मदरबोर्ड खराब होने और बिना किसी फिजिकल डैमेज के स्क्रीन पर ‘व्हाइट लाइन’ आने के बाद सर्विस सेंटर द्वारा भारी-भरकम चार्ज वसूलने की शिकायतें दर्ज कराई थीं.

Screenshot 20260903 152011

ये सभी मामले साफ दर्शाते हैं कि आफ्टर-सेल्स सर्विस और क्वालिटी कंट्रोल के मामले में सैमसंग का रवैया ग्राहकों को लगातार निराश कर रहा है. अब देखना यह होगा कि कंपनी अपने इन पीड़ित ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करती है या नहीं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST