अगर आप भी टेक दिग्गज Samsung का नया स्मार्टफोन या कोई अन्य गैजेट खरीदने का मन बना रहे हैं, तो रुकिए. सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आए एक मामले ने इस ब्रांड के वादों और क्वालिटी कंट्रोल की बखिया उधेड़कर रख दी है. कंपनियां नए-नए मॉडल लॉन्च करके बड़े-बड़े दावे तो ठोक देती हैं, लेकिन जब ग्राहक अपनी गाढ़ी कमाई खर्च करके ब्रांड पर भरोसा जताता है, तो कुछ ही हफ्तों में उसे ऐसा झटका लगता है कि उसके होश उड़ जाते हैं. एक यूजर ने नया नवेला फोन खरीदा, लेकिन महज कुछ ही दिनों के भीतर फोन में ऐसी खराबी आ गई कि अब यूजर सैमसंग को आड़े हाथों ले रहा है. आखिर ऐसा क्या हुआ इस नए मॉडल में कि यूजर को खुलेआम कंपनी से फ्री रिप्लेसमेंट की गुहार लगानी पड़ी?
कुछ ही हफ्तों में जवाब दे गया ब्रांड न्यू फोन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर 3 सितम्बर 2026 को @fansofambedkar नाम के एक यूजर ने सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) और सैमसंग सपोर्ट (@SamsungSupport) को टैग करते हुए अपनी आपबीती साझा की है. यूजर ने हाल ही में नया Samsung Galaxy A17 खरीदा था, लेकिन महज कुछ हफ्तों के इस्तेमाल के बाद ही इसके डिस्प्ले ने दम तोड़ दिया.
यूजर ने कंपनी के दावों पर सवाल उठाते हुए पोस्ट में लिखा, ‘डिस्प्ले लाइन की समस्या: बिल्कुल नए स्मार्टफोन में मशहूर ‘डिस्प्ले लाइन इशू’ (Display Line Issue) उभर कर सामने आ गया है.’
यूजर का कहना है कि यह किसी लापरवाही का नतीजा नहीं, बल्कि ब्रांड न्यू डिवाइस में सीधे तौर पर एक बड़ा हार्डवेयर/AMOLED पैनल डिफेक्ट है. यूजर ने सैमसंग से इस गंभीर समस्या का तुरंत संज्ञान लेने और बिना किसी देरी के जल्द से जल्द फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट (Free Screen Replacement) की मांग की है.
Bought a new Samsung Galaxy A17 just a few weeks ago, and it already has the infamous display line issue! @SamsungIndia @SamsungSupport, this is a clear hardware/AMOLED panel defect on a brand new device. Kindly resolve this and arrange a free screen replacement ASAP.
— FANS OF AMBEDKAR (@fansofambedkar) September 3, 2026
सोशल मीडिया पर आए दिन आते रहते हैं ऐसे कई मामले
सैमसंग के प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और सर्विस को लेकर उठने वाले सवाल किसी एक मॉडल या एक यूजर तक सीमित नहीं हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं, जहां महंगे-महंगे टीवी और फोन खरीदने के बाद भी ग्राहकों को निराशा ही हाथ लगती है. उदाहरण के तौर पर, हाल ही में रवींद्र सिंह रावल नाम के एक यूजर ने सैमसंग टीवी को लेकर अपनी भड़ास निकाली थी. उनका कहना था कि वे 1 साल से भी ज्यादा समय से अपने टीवी में आ रही खराबी और घटिया कस्टमर सपोर्ट से परेशान हैं. इसके अलावा नीलम महाजन सिंह और हिमांशु पुरोहित जैसे कई अन्य यूजर्स ने भी फोन के मदरबोर्ड खराब होने और बिना किसी फिजिकल डैमेज के स्क्रीन पर ‘व्हाइट लाइन’ आने के बाद सर्विस सेंटर द्वारा भारी-भरकम चार्ज वसूलने की शिकायतें दर्ज कराई थीं.

ये सभी मामले साफ दर्शाते हैं कि आफ्टर-सेल्स सर्विस और क्वालिटी कंट्रोल के मामले में सैमसंग का रवैया ग्राहकों को लगातार निराश कर रहा है. अब देखना यह होगा कि कंपनी अपने इन पीड़ित ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करती है या नहीं.