दोनों ही अपनी कंपनी के दमदार और फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन माने जा रहे हैं. लेकिन, आप इन दोनों में से किसी एक को लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि पहले इनके बीच के अंतर को जान लें.
Samsung Galaxy A37 vs Nothing Phone 4a: आजकल लोग एक शानदार लुक और अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना पसंद करते हैं. हालांकि, आज के समय में स्मार्टफोन की दुनिया में एक से बढ़क एक स्मार्टफोन देखने के लिए मिल रहे हैं, जो न केवल फीचर्स और परफॉर्मेंस में ही दमदार हों बल्कि, लुक्स के मामले में भी किसी से पीछे न हों. हाल ही में Samsung Galaxy A37 vs Nothing Phone 4a को लॉन्च किया गया है. दोनों ही फोन्स आपस में जबरदस्त टक्कर ले रहे हैं.
दोनों ही अपनी कंपनी के दमदार और फीचर्स से भरपूर स्मार्टफोन माने जा रहे हैं. लेकिन, आप इन दोनों में से किसी एक को लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि पहले इनके बीच के अंतर को जान लें.
देखा जाए तो फीचर्स में यह दोनों ही फोन काफी बेहतरीन हैं. Samsung Galaxy A37 5G में आपको 6.7-inch AMOLED डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है. वहीं, इस में आपको Exynos 1480 चिपसेट के अलावा 5000 mAh की दमदार बैटरी भी मिलती है. वहीं, बात करें अगर Nothing Phone 4a की तो इसमें आपको 6.78 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसके साथ 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है. इस फोन में आपको Snapdragon 7s Gen 4 processor भी दिया जाता है. इसके अलावा इसमें 5400mAh की बैटरी मिलती है. जोकि Samsung Galaxy A37 5G से ज्यादा बड़ी है.
Samsung Galaxy A37 5G में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, जिसके साथ ही साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस वाला कैमरा मिलता है. नाइट फोटोग्राफी के लिए भी यह फोन बेस्ट माना जाता है. इसके साथ ही इसमें 12 मेगापिक्सल का सुपर HDR सेल्फी कैमरा देखने के लिए मिलता है. वहीं, बात करें अगर
Nothing Phone 4a की तो इसमें आपको 50MP पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस मिलने के साथ ही 3.5x ऑप्टिकल जूम और 70x डिजिटल जूम भी मिलता है. वहीं, फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा 32MP का मिलता है.
Hot Milk Help You good Sleep: दूध में कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन समेत तमाम माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पाए…
Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती…
MI vs KKR weather Forecast: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वानखेड़े में…
Pushpanjali Kumari Bihar Board topper: पुष्पांजलि कुमारी ने संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड कक्षा 10…
इस सीजन के शुरुआत सेही लोगों ने टिकट बुकिंग करने में अपना दिल और जान…
एक पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली से गुहार लगाई है कि वह टेस्ट क्रिकेट में…