Samsung Galaxy Book 4 Issue: सैमसंग का महंगा गैलेक्सी बुक 4 लैपटॉप खरीदा, लेकिन हफ्ते भर में ही कीबोर्ड खराब हो गया. असली मुसीबत तब शुरू हुई जब कंपनी ने हर बार नया अपॉइंटमेंट तो तय किया, लेकिन टेक्नीशियन कभी नहीं पहुंचा. जानिए सैमसंग की इस फर्जी सर्विस का पूरा सच...
'अब क्या Snapchat पर शिकायत करूं?': सैमसंग की फ्लॉप सर्विस और फर्जी वादों पर फूटा लैपटॉप यूजर का गुस्सा
मल्टीनेशनल ब्रांड सैमसंग (Samsung) के प्रीमियम लैपटॉप्स और एप्लायंसेज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आफ्टर-सेल्स सर्विस किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रही है. महंगे गैजेट्स बेचने के नाम पर ग्राहकों से भारी-भरकम रकम वसूलने वाली यह कंपनी सर्विस देने के वक्त सिर्फ फर्जी आश्वासन और तारीख पर तारीख देने का काम करती है. ताजा मामला सैमसंग के प्रीमियम ‘गैलेक्सी बुक 4’ (Galaxy Book 4) लैपटॉप से जुड़ा है, जहाँ एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कंपनी अपने ग्राहक के कीबोर्ड की साधारण सी खराबी दूर नहीं कर सकी है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर Sahil Singh (@Sahilsingh1208) नाम के एक यूजर ने सैमसंग इंडिया की पोल खोलते हुए अपनी आपबीती साझा की है. Sahil ने सैमसंग का फ्लैगशिप लैपटॉप Galaxy Book 4 खरीदा था, लेकिन जल्द ही इसके कीबोर्ड में गंभीर खराबी आ गई.
ग्राहक ने जब सैमसंग कस्टमर केयर (Customer Care) से संपर्क किया, तो समस्या सुलझाने के बजाय उन्हें एक अंतहीन दुचक्र में फंसा दिया गया. Sahil के मुताबिक:
@SamsungIndia pathetic and just pathetic service facing from past one week
My device is samsung galaxy book 4 and has a keyboard issue and cc just schedule appointments with no action taken yet . pic.twitter.com/bjzFxq6L2u— Sahil Singh (@Sahilsingh1208) September 16, 2026
जब ग्राहक ने X पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, तो सैमसंग इंडिया के ऑफिशियल हैंडल ने वही घिसा-पिटा बॉट वाला रिप्लाई चिपका दिया कि ‘हमे मैसेज (DM) करें, हम जल्द हल करेंगे’.
लेकिन सैमसंग की नाकामी की हद तो तब पार हुई जब ग्राहक ने कंपनी के इनबॉक्स (DM) में अपना मैसेज और संपर्क विवरण भेजने की कोशिश की, तो X पर मैसेज ही सेंड नहीं हुए और ‘Failed’ हो गए. तंग आकर ग्राहक ने स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए तंज कसा, ‘Call support नरक है, Email support इग्नोर कर देता है, X पर मैसेज फेल हो रहे हैं… अब क्या जुड़ने के लिए Snapchat डाउनलोड करूँ?’
सैमसंग जैसी ग्लोबल कंपनी का एक प्रीमियम लैपटॉप खरीदार अगर 7 दिनों तक कीबोर्ड की मामूली सर्विस के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है, तो यह सीधे तौर पर कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट (Consumer Protection Act) के तहत सर्विस में घोर लापरवाही का मामला है.
Hathi Kheda Thakur Temple: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में दलमा की पहाड़ियों और जंगलों के…
IRCTC SMS Alert: दिवाली और छठ पर दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार जाने की सोच रहे हैं…
NEET UG 2027: NEET-UG की परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है.…
Thai Maman scheme: तमिलनाडु में नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी क्यों दी…
Hathras couple murdered: हाथरस के सादाबाद में रविवार सुबह 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन और…
Right to choose life partner: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की 26 वर्षीय सोनिका चौहान को…