मल्टीनेशनल ब्रांड सैमसंग (Samsung) के प्रीमियम लैपटॉप्स और एप्लायंसेज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आफ्टर-सेल्स सर्विस किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रही है. महंगे गैजेट्स बेचने के नाम पर ग्राहकों से भारी-भरकम रकम वसूलने वाली यह कंपनी सर्विस देने के वक्त सिर्फ फर्जी आश्वासन और तारीख पर तारीख देने का काम करती है. ताजा मामला सैमसंग के प्रीमियम ‘गैलेक्सी बुक 4’ (Galaxy Book 4) लैपटॉप से जुड़ा है, जहाँ एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कंपनी अपने ग्राहक के कीबोर्ड की साधारण सी खराबी दूर नहीं कर सकी है.
जानिए क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर Sahil Singh (@Sahilsingh1208) नाम के एक यूजर ने सैमसंग इंडिया की पोल खोलते हुए अपनी आपबीती साझा की है. Sahil ने सैमसंग का फ्लैगशिप लैपटॉप Galaxy Book 4 खरीदा था, लेकिन जल्द ही इसके कीबोर्ड में गंभीर खराबी आ गई.
ग्राहक ने जब सैमसंग कस्टमर केयर (Customer Care) से संपर्क किया, तो समस्या सुलझाने के बजाय उन्हें एक अंतहीन दुचक्र में फंसा दिया गया. Sahil के मुताबिक:
- कस्टमर केयर हर बार कॉल करने पर एक नई अपॉइंटमेंट या सर्विस शेड्यूल तय कर देता है.
- अपॉइंटमेंट का समय बीत जाने के बाद भी कोई इंजीनियर या तकनीशियन संपर्क नहीं करता और उस अपॉइंटमेंट को कंपनी पूरी तरह भूल जाती है.
- फिर से संपर्क करने पर ग्राहक को दोबारा एक नया अपॉइंटमेंट थमा दिया जाता है.
@SamsungIndia pathetic and just pathetic service facing from past one week
My device is samsung galaxy book 4 and has a keyboard issue and cc just schedule appointments with no action taken yet . pic.twitter.com/bjzFxq6L2u— Sahil Singh (@Sahilsingh1208) September 16, 2026
सोशल मीडिया का फ्लॉप सपोर्ट
जब ग्राहक ने X पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, तो सैमसंग इंडिया के ऑफिशियल हैंडल ने वही घिसा-पिटा बॉट वाला रिप्लाई चिपका दिया कि ‘हमे मैसेज (DM) करें, हम जल्द हल करेंगे’.
लेकिन सैमसंग की नाकामी की हद तो तब पार हुई जब ग्राहक ने कंपनी के इनबॉक्स (DM) में अपना मैसेज और संपर्क विवरण भेजने की कोशिश की, तो X पर मैसेज ही सेंड नहीं हुए और ‘Failed’ हो गए. तंग आकर ग्राहक ने स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए तंज कसा, ‘Call support नरक है, Email support इग्नोर कर देता है, X पर मैसेज फेल हो रहे हैं… अब क्या जुड़ने के लिए Snapchat डाउनलोड करूँ?’
उपभोक्ता अधिकारों का मज़ाक
सैमसंग जैसी ग्लोबल कंपनी का एक प्रीमियम लैपटॉप खरीदार अगर 7 दिनों तक कीबोर्ड की मामूली सर्विस के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है, तो यह सीधे तौर पर कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट (Consumer Protection Act) के तहत सर्विस में घोर लापरवाही का मामला है.