<

क्या आप भी करते हैं Smartphone को Laptop से चार्ज? झेलने पड़ सकते हैं कुछ भारी नुकसान, पढ़ें डिटेल

फोन की बैटरी अचानक लो होते ही हम अक्सर बिना सोचे-समझे अपना फोन लैपटॉप से कनेक्ट कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं लैपटॉप से फोन चार्ज करने के क्या नुकसान हो सकते हैं.

side effects of Charging Phone from Laptop: आमतौर पर ऑफिस या घर में काम करने वाले लोग कई बार स्मार्टफोन को अपने पास रखने के चलते फोन को लैपटॉप से ही चार्ज कर लेते हैं. लैपटॉप से फोन चार्ज करना सुविधाजनक है, लेकिन आपकी बैटरी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इससे न केवल लैपटॉप की बल्कि फोन की बैटरी पर भी असर पड़ता है. लॉन्ग टर्म में यह आपके फोन की बैटरी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है.

फोन की बैटरी अचानक लो होते ही हम अक्सर बिना सोचे-समझे अपना फोन लैपटॉप से कनेक्ट कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए जानते हैं लैपटॉप से फोन चार्ज करने के क्या नुकसान हो सकते हैं. 

लैपटॉप को हो सकता है नुकसान

कम पावर आउटपुट के चलते स्मार्टफोन देर तक लैपटॉप में ही लगा रहता है, जिससे लैपटॉप की बैटरी गर्म होने लगती है और डिवाइस के अंदर के मकेनिज्म को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में कई बार लैपटॉप के काम करने की कार्यक्षमता भी कम हो सकती है. ऐसे में कई बार लैपटॉप खराब भी हो सकता है. 

चार्जिंग हो जाती है स्लो

अक्सर आपने देखा होगा कि जब हम लैपटॉप से फोन को चार्ज करते हैं तो ऐसे में चार्जिंग धीमी हो जाती है. दरअसल, जब हम लैपटॉप से स्मार्टफोन को चार्ज करते हैं तो ऐसे में न केवल फोन की चार्जिंग स्लो हो जाती है, बल्कि लैपटॉप की भी चार्जिंग जल्दी-जल्दी खत्म होने लगती है. ऐसी स्थिति में आउटपुट पावर कम होने लगती है. 

बैटरी हो सकती है खराब

अगर आप लैपटॉप से फोन को चार्ज करते हैं तो इससे आपके लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों की ही बैटरी पर प्रभाव पड़ सकता है. इससे लॉन्ग टर्म में बैटरी खराब होने का भी खतरा काफी बढ़ जाता है. 

USB पोर्ट्स हो सकते हैं डैमेज

अगर आप बार-बार अपने लैपटॉप से फोन को चार्ज करने के लिए प्लग इन करत हैं तो ऐसे में USB पोर्ट्स पर असर पड़ सकता है. बार-बार या कुछ समय के अंतराल में अगर आप प्लग इन करते हैं तो इससे यूएसबी पोर्ट्स खराब हो सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Mirzapur Murder: जिसको जमानत दिलाई, वहीं बना मौत का कारण, नमस्कार कर सीने में दागी गोली; एनकाउंटर में गिरफ्तार

Mirzapur Murder Case:  देवरी गांव में शनिवार सुबह गांव की प्रधान प्रतिभा सिंह के पति…

Last Updated: April 13, 2026 18:41:43 IST

Sara Tendulkar Viral Video: स्टेडियम में दिखा सारा और सानिया का खास अंदाज, ननद-भाभी की बॉन्डिंग हुई वायरल

Sara Tendulkar Viral Video: एकाना स्टेडियम में दिखी ननद-भाभी की जबरदस्त बॉन्डिंग! सारा तेंदुलकर और…

Last Updated: April 13, 2026 18:36:02 IST

बीच सड़क ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा: नशे में टल्ली मैडम देने लगीं गंदी-गंदी गालियां, वीडियो देख लोग बोले- ‘हद हो गई’

हरियाणा के हिसार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: April 13, 2026 18:33:33 IST

जब मोहम्मद रफी से भिड़ गई थीं आशा भोसले, कई दिनों तक नहीं हुई बातचीत; क्या था कारण?

Asha Bhosle: संगीत की दुनिया के दिग्गज सिंगर आशा भोसले और मोहम्मद रफी के बीच…

Last Updated: April 13, 2026 18:32:50 IST