Mata Vaishno Devi Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 5 साल अपने बेटे को भिखाड़ी के हालत में देखकर मां चौंक जाती हैं.
माता वैष्णो देवी के दरबार में अपने बिछड़े भाई से मिली बहन, छलक उठे आंसू
Mata Vaishno Devi Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक लड़की एक लड़के को देखकर चौंक जाती हैं. महिला और लड़की लड़के के चेहरे पर हाथ फेड़कर लगातार रोने लगती है. वायरल हो रहा ये वीडियो कटरा के माता वैष्णो देवी मंदिर का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यहां पांच साल से लापता युवक अपनी मां और बहन को अचानक मिल गया.
बताया जा रहा है कि यह युवक मंदिर परिसर के पास भीख मांगते हुए दिखाई दिया. जैसे ही माता और बहन की नजर उस लड़के पर पड़ी दोनों रोने लगे. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर भावुक हो रहे हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जैसे ही मां की नजर अपने बेटे पर पड़ती है, वह फूट-फूटकर रोने लगती है और तुरंत उसे अपने सीने से लगा लेगी. वहीं बहन भी अपने भाई को देखकर भावुक हो जाती है और भाई को पकड़कर रोने लगती है. कई सालों की तड़प और दर्द एक ही पल में माता और बहन के चेहरे पर दिखने लगती है.
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा, इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है. लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि अगर यह सच है तो यह वैष्णो देवी में आस्था और सही समय के मिलन का एक खूबसूरत प्रमाण है. इस तरह की कहानियां हमें जीवन में भी उम्मीद जगाती हैं. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि उस बहन को सलाम, जिसने 5 साल बाद अपने भाई को भिखारी की हालत में पहचान लिया. पुलिस को भी शाबाशी, जिसने उसे ढूंढ़ने में मदद की.
जानकारी के मुताबिक युवक पिछले पांच साल से लापता था. परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था. अचानक वैष्णो देवी यात्रा के दौरान परिवार को मंदिर क्षेत्र में वह युवक दिखाई दिया. हालांकि युवक किस परिस्थिति में वहां पहुंचा और इतने सालों तक कहां रहा, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…
Nagaloi Jija Raped Saali: नांगलोई इलाके में 13 साल की एक लड़की के साथ उसके…