<

Sim Card Corner Cut: साइड से क्यों कटा होता है सिम कार्ड? सिर्फ डिजाइन या कोई तकनीक

आपने अपनी सिम कार्ड के कोने को कटे हुए देखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये कट क्यों होते हैं? ये केवल एक डिजाइन है या कोई तकनीक? आइए जानते हैं इसके बारे में...

Sim Card Corner Cut: आपने अक्सर अपने स्मार्टफोन में सिम डालते हुए ध्यान दिया होगा कि उसके सिम के साइड में थोड़ा सा कट लगा हुआ है. बहुत से लोगों को लगता है कि ये केवल एक डिजाइन है. हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. ये एक पॉका योके सिद्धांत पर आधारित है, जो एक जापानी तकनीक है. इसकी मदद से सिम को गलत दिशा में डालने से बचा जा सकता है. इससे कार्ड और फोन का स्लॉट खराब होने से बचा जा सकता है. इसका उद्देश्य है कि आप जब भी सिम को बाहर निकालें, तो उसे हर बार सिम को सही ढंग से ओरिएंट या सेट कर सकें.

सिम कार्ड का साइड क्यों कटा होता है?

अगर सिम कार्ड रेक्टेंगल शेप में होता है, तो आप कंफ्यूज हो सकते हैं और सिम कार्ड को गलत या उल्टा डाल सकते हैं. इस कटे हुए किनारे के कारण सिम कार्ड एक सही दिशा में स्लॉट में फिट हो जाता है. 

टेक्नोलॉजी के लिए सुरक्षित

सिम में आपने नोटिस किया होगा कि कुछ पार्ट गोल्डन कलर का होता है. ऐसे में अगर आप अपने सिम कार्ड को गलत दिशा में डालते हैं, तो ये चिप फेन के पिन या किसी हल्की नुकीली चीज से डैमेज हो सकता है. इसके कारण सही फिटिंग के लिए कॉर्नर कट होते हैं.

सिम कार्ड का इतिहास

बता दें कि दुनिया के पहले सिम कार्ड का आविष्कार 1991 में म्यूनिख-आधारित कंपनी, Giesecke & Devrient  ने किया था. ये जापानी तकनीक पॉका योके के सिद्धांत पर आधारित है. इसे ETSI यानी यूरोपीय दूरसंचार मानक संस्थान की तरफ से पूरी दुनिया के लिए मान्यता दी गई थी.

सभी सिम में एक जैसा कट

आज के समय में आप चाहे मिनी सिम का इस्तेमाल करते हों या माइक्रो या छोटा नैनो सिम. हर सिम कार्ड में एक जैसा ही कट होता है. सिम कार्ड में एक कोना कटा होना एक नियम है. इसकी मदद से यूजर्स बिना किसी परेशानी के सही जगह पर सिम लगा सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST